बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Farmer Scheme : चुनावी वर्ष में योगी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगा 6 लाख का ऋण, ब्याज दर सिर्फ…..

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को 6 लाख रुपये तक का ऋण 6 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा। पांच साल में 5 लाख किसानों को लाभ देने का लक्ष्य है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खेती और उससे जुड़े कामों के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लघु और सीमांत किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें खेती से जुड़े खर्चों के लिए महंगे कर्ज पर निर्भर न रहना पड़े।

किसानों को सस्ता कर्ज

योजना के तहत किसानों को कृषि और उससे जुड़े विकास कार्यों के लिए 6 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। इस ऋण पर सालाना ब्याज दर 6 प्रतिशत तय की गई है। इससे किसानों को मौजूदा ब्याज दरों की तुलना में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED NEWS

UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

सितम्बर 19, 2026
Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

सितम्बर 17, 2026

फिलहाल उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से कृषि ऋण करीब 11 से 11.50 प्रतिशत सालाना ब्याज पर मिलता है। नई योजना लागू होने के बाद पात्र किसानों को यही ऋण केवल 6 प्रतिशत ब्याज पर मिल सकेगा। सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के लिए 384 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

पांच साल में लाभ

सरकार ने योजना के लिए अगले पांच वर्षों का लक्ष्य भी तय किया है। इस अवधि में करीब 5 लाख किसानों को इसका लाभ देने की योजना है। खास बात यह है कि इसका फायदा केवल नए ऋण लेने वाले किसानों तक सीमित नहीं रहेगा।

जो किसान पहले से बैंक से कर्ज ले चुके हैं और अपनी किस्तों का समय पर भुगतान कर रहे हैं, उन्हें भी ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा। इससे नियमित रूप से कर्ज चुकाने वाले किसानों को भी राहत मिलेगी।

ऑनलाइन होगी मंजूरी

किसानों के लिए ऋण लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए योजना की मंजूरी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए दी जाएगी। सरकार योजना का ई-पोर्टल भी लॉन्च करेगी। इससे किसानों को आवेदन और ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान सहकारिता विभाग का ऊर्वरक सेतु मोबाइल ऐप और उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव डेटाबेस सेंटर का UPCDC मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। इन डिजिटल माध्यमों का उद्देश्य सहकारिता और किसानों से जुड़ी सेवाओं को अधिक व्यवस्थित करना है।

भारत टैक्सी सेवा शुरू

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भारत टैक्सी सेवा की भी शुरुआत करेंगे। इस सेवा से अब तक करीब 50 हजार टैक्सी चालक जुड़ चुके हैं। इनमें लगभग 40 हजार चालक लखनऊ से बताए गए हैं।

भारत टैक्सी सेवा को अप्रैल में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था। इसके तहत टैक्सी चालकों को 5 लाख रुपये तक के बीमा की सुविधा मिलेगी। साथ ही, चालकों से किसी तरह का कमीशन नहीं लिया जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे टैक्सी चालकों को अपनी कमाई का अधिक हिस्सा अपने पास रखने में मदद मिलेगी।

Tags: Farmer Loan SchemeUttar Pradesh FarmersYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

 UP Job Maha Abhiyan 2026: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार देने की दिशा में प्रदेश...

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Kashi Vishwanath Celebration: काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

Next Post
Lucknow Road Accident Analysis

Road Safety : लखनऊ में हादसों का रखा जाएगा पूरा पूरा रिकॉर्ड, बार-बार दुर्घटना वाली जगहों का होगा सुधार

BJP Ticket : नोएडा में पंकज सिंह के सामने शालिनी ने ठोकी दावेदारी, 2027 से पहले बीजेपी में मची टिकट की मारकाट

BJP Ticket : नोएडा में पंकज सिंह के सामने शालिनी ने ठोकी दावेदारी, 2027 से पहले बीजेपी में मची टिकट की मारकाट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In