Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मुलायम सिंह यादव के निधन से Bollywood में शोक की लहर Raj Babbar समेत इन एक्टर्स ने दी श्रद्धांजलि

मुलायम सिंह यादव के निधन से Bollywood में शोक की लहर Raj Babbar समेत इन एक्टर्स ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: आज राजनीति जगत से जुड़ी एक बुरी ख़बर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है।

राजनीति के अखाड़े में धरती पुत्र और नेता जी के नाम से पहचाने जाने वाले समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह (Mulayam Singh) इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके हैं। आज यानि 10 अक्टूबर सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह ने आखिरी सांस ली।

उनके निधन की ख़बर से न सिर्फ राजनीतिक गलियारे में दुख का माहोल है बल्कि Bollywood इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। मुलायम सिंह यादव के बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ अच्छे संबंध थे। उनके निधन से फिल्म जगत के कई लोग शोक में हैं।

सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड स्टार्स नेता जी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता राज बब्बर (Raj Babbar) ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, उम्मीद की डोर टूट गई। मुलायम सिंह यादव जी नहीं रहे। समाजवाद का समर्पित पहरेदार चला गया। राहें जुदा हुईं लेकिन परस्पर सम्मान कभी नहीं घटा। वजह थी उनकी सादगी जिसने कभी किसी में प्रतिद्वंदी नहीं देखा।

एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, मुलायम सिंह यादव जी के निधन का सुनकर दुख हुआ। उनसे अलग-अलग आयोजनो में मुलाकात हुई थी। हमेशा ख़ुशमिज़ाजी से मिलते थे! प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

Exit mobile version