Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान

देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान

नई दिल्ली: Age is just a Number. जी हां आपने इस कहावत को कई बार सुना होगा जो कहीं कहीं किसी पर फिट भी बैठती है। आप सोच रहे होंगे की हम ऐसी बात क्यों कर रहे हैं, लेकिन आगे हम जिस बात के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो कहीं न कहीं इस कहावत से होकर ही गुजरती है।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/CkcSeHZJYtx/?utm_source=ig_web_copy_link

Bollywood में ये किस चलन की शुरूआत होने जा रही है। इस बात पर पर थोड़ा गौर फरमाइएगा। क्या आप 12 साल की बच्ची को 45 साल के शख्स के साथ Romance करते हुए देख पाएंगे। क्या 12 साल की बच्ची 38 साल के शख्स के साथ Bar में बैठकर शराब पी सकती है ?

Photo Credit @ rivarora_ Instagram

फिल्म इंडस्ट्री का ये बदलता स्तर सिनेमा के 100 सालों के इतिहास में कभी नहीं देखा गया होगा। मनोरंजन के नाम पर किसी देश में शायद ही ऐसा काम होता होगा!

Photo Credit @ rivarora_ Instagram

हम बात कर रहे हैं। चाइल्ड एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा (Riva Arora) की। हाल ही में सोशल मीडिया पर महज 12 साल की रीवा अरोड़ा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह 45 साल के मीका सिंह (Mika Singh) और 38 साल के टीवी एक्टर करन कुंद्रा (Karan Kundrra) के साथ गाने और रील्स में नज़र आई थीं।

Photo Credit @ rivarora_ Instagram

इन वीडियो क्लिप्स में रीवा अरोड़ा को शराब के ग्लासों के साथ देखा गया था। इतना ही नहीं 12 साल की ये बच्ची वीडियो में रिलेशनशिप जैसे रिश्ते को दर्शाती हुई भी देखी गई थी। इस तरह का Content बनाने वाला शायद ही यह भूल गया कि ये सब पब्लिक के बीच भी जाना है। भई अब जनता के बीच जो जाता है उसे देखकर ही लोग उसे हिट या फ्लॉप बनाते हैं। ऐसा ही रीवा अरोड़ा की इन क्लिप्स के साथ हुआ। लोगों को ये वीडियोज इतने फूहड लगे जिसे देखकर वह भड़क उठे।

Photo Credit @ rivarora_ Instagram

इसी को लेकर दर्शकों ने सवाल पूछने शुरु कर दिये थे, जिसमें पूछा गया था। 12 साल की बच्ची को मेकर्स ने इतने उम्रदराज एक्टर्स के साथ कैसे कास्ट कर लिया और अगर कास्ट भी किया तो वो उससे एडल्ट सीन कैसे करा सकते हैं। ये क्या हो रहा है। ऐसा सब कराने के लिए उनके मां बाप कैसे तैयार हो गए।

Photo Credit @ rivarora_ Instagram

आपको बता दें ये वही रीवा अरोड़ा है जो हिट फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) में सुहानी कश्यप का किरदार निभाते हुए देखी गई थीं। ये सब देखकर अब सवाल ये उठता है कि क्या वाकई में अब बॉलीवुड में बच्चों की मासूमियत को खत्म करते हुए उन्हें अश्लीलता के दंगल में धकेला जाएगा। क्या इसके लिए उनके मां-बाप भी जिम्मेदार होंगे जो उन्हें इस तरह का काम करने पर कोई रोक-टोक नहीं करते ? खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। पर ये सब देखकर ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा, देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान।

Exit mobile version