गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

14 साल बाद जिंदा हुआ बुजुर्ग, पिता के लिए दर-दर भटकता रहा बेटा… क्रूर बनी रही लालची बुआ  

by Anu Kadyan
नवम्बर 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लालची बहन ने जमीन के लिए अपने ही भाई को मृत करार कर दिया। फिर उसके हिस्से की जमीन अपने नाम करा ली और बाद में उसको बेच दिया। जब पीड़ित को सच्चाई का पता चला तो उसके होश उड़ गए। वहीं बेटा अपने पिता को जिंदा साबित होने के लिए दर-दर भटकता रहा। जब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो आखिर में उसने तहसील कोर्ट में मुकदमा दायर किया।

69 के शेरा को लगा झटका

ये सनसनीखेज मामला कालिंजर थाना इलाके का है। जहां सकतल गांव के रहने वाले शेरा (69) की पत्नी की 29 साल पहले मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद बुजुर्ग शेरा अपने बेटे और परिवार के साथ दूसरी जगह चला गया । वह मजदूरी करता था। जब बेटा बड़ा हुआ तो शेरा साल 2008 में शेरा उसे गांव लेकर गया। वहां जाकर उसे पता चला कि उसकी बहन बेटीबाई ने उसकी जमीन अपने नाम करा ली है। इसके साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार कर शेरा को मृत दिखा दिया और जमीन को बेच दिया।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

14 साल बाद हुआ न्याय

जिसके बाद शेरा के बेटे मंगल ने अपनी बुआ के खिलाफ धोखे से जमीन पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पीड़ित अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा लेकिन उसे कहीं से सफलता हाथ नहीं लगी। अंत में पीड़ित ने साल 2008 में ही नरैनी तहसील में केस दायर किया। 

तहसीलदार ने मामले में 14 साल तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनी और अंत में न्याय हुआ। फैसला शेरा के पक्ष में सुनाया गया। हालांकि अभी जमीन पर कब्जा नहीं मिला है। जिसके बाद पीड़ित बुजुर्ग ने कालिंजर थाना में फर्जी तरीके से जमीन को विरासत के तौर पर कब्जा करने के मामले की शिकायत की है। वहीं पुलिस ने धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच SHO कालिंजर ने जानकारी देते हुए बताया है कि पीड़ित की बहन ने फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम करा ली थी, फिर बाद में उसे बेच दिया। तहसील न्यायालय से जमीन पुनः युवक के नाम दर्ज की गई है। शिकायत मिलते ही मामले पर जांच शुरू कर दी है।

Tags: 14 yearsBandaGreedy auntNews1Indiaold man
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

The Kashmir Files को वल्गर और प्रोपेगेंडा फैलाने वाली फिल्म बताने पर भड़के Anupam Kher

UP: प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस में 16 IPS ऑफिसर्स का हुआ ट्रांसफर, IPS Laxmi Singh बनीं यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In