Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
महिलाओं पर विवादित बयान देकर फिर फंसे आजम खान

Uttar Pradesh By-Election: महिलाओं पर विवादित बयान देकर फिर फंसे आजम खान, दर्ज हुआ केस

आमतौेर पर आप सभी ने चुनाव के दौरान बहुत से नेताओ के बोल बिगड़ते हुए देखे होंगे। जिसको लेकर फिर सियासत शुरु होने में वक्त नहीं लगता। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान का आया है। जहां विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने महिलाओं पर ऐसा बयान दे दिया कि जिसके चलते उनपर मुकदमा दर्ज किया गया।

महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान का वैसे तो विवादों से पुराना नाता रहा है। जिसके चलते उनकी यही शैली अब उनके लिए गले की फांस बनती जा रही है। आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में आजकल विधानसभा उपचुनाव का प्रचार-प्रसार बड़े जोरो शोरो से चल रहा है। आजम खान भी विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुरी तैयारी में चल रहें है। जसके चलते उन्होंने एक नई आफत मोल ले ली है। आजम खान ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव में एक जनसभा में महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया कि जिसके कारण उनपर मुकदमा दर्ज हो गया। महिलाओं ने आजम खान के बयान से नाराज होकर रामपुर के गंज थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

आजम खान ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला

29 नवंबर को आजम खान ने शुतरखाना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- आज जो मेरे और हमारे लोगों के साथ हो रहा है, उसका इंतकाम लेने के लिए कोई जरूर पैदा होगा। भले ही मैं उस दिन रहूं या न रहूं लेकिन आप तो रहेंगे ही। वहीं बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा- जैसा सलूक उनके साथ हो रहा है, अगर वैसा वे 4 सरकारों में रहने के बाद करते तो बच्चा मां के पेट से पैदा होने से पहले यह पूछता कि पूछ लो आजम खान से, बाहर निकलना भी है या नहीं।

आजम की नजर में महिलाओं की इज्जत नहीं

आजम खान से नाराज शिकायतकर्ता महिला शहनाज ने गंज थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज कर वाया। महिला का कहना है हम सबने उन्हें वोट दिया, उन्हें मंत्री बनाया आज हमारे ही खिलाफ उन्होंने अभद्र बयान दिया है। ऐसा लगता है कि उनकी नजर में महिलाओं के लिए कोई इज्जत नहीं है। वहीं अनीसा ने कहा कि आजम खान ने हमेशा औरतों के बारे में कभी अच्छी बात करी ही नहीं।

पुलिस ने दर्ज किया केस

सीओ सिटी अनुज चौधरी ने बताया कि 29 तारीख को आजम खान प्रचार कर रहे थे तभी उन्होंने टिप्पणी की, जिसको लेकर कुछ महिलाओं में आक्रोश है। महिलाओं द्वारा थाने में आजम खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आजम खान पर धारा 394 B, 354A, 353A, 505, 504, 509,125 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version