बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

हल्द्वानी में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने के खिलाफ कांग्रेस नेता ने दायर की SC में याचिका, 5 जनवरी को होगी सुनवाई, जानें पूरा मामला

by Anu Kadyan
जनवरी 2, 2023
in उत्तराखंड, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के हल्द्वानी की वनभूलपुरा बस्ती चर्चा में है। जहां हाईकार्ट ने इसे रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण माना है। जहां एक तरफ प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच रेलवे ने 50-60 हजार की आबादी को हटाने के लिए सात हजार पुलिसकर्मियों का इंतजाम किया गया है। वहीं रेलवे की तरफ से अतिक्रमण हटाने के लिए की जा रही कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसपर चीफ जस्टिस 5 जनवरी को सुनवाई करेंगे।

‘6 साल पहले जो जमीन राज्य सरकार की थी, वह रेलवे की कैसे हुई…’

बता दें कि 28 दिसंबर को प्रशासन और रेलवे ने अतिक्रमण हटाने के अभियान से पहले पिलर बंदी की गई। जिसके बाद हजारों महिला, बच्चे और बुजुर्ग विरोध में सड़कों पर उतर आए। पीड़ितों ने सरकार से कार्रवाई को रोककर हाई कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की थी। वहीं प्रदर्शन पीड़ितों ने सरकार को याद दिलाया 2016 में सरकार ने इस भूमि को नजूल की माना था। उनका कहना है कि 6 साल पहले जो जमीन राज्य सरकार के नियंत्रण में थी, वह अचानक रेलवे की कैसे हो गई।

RELATED NEWS

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

सितम्बर 9, 2026

जमीन को लेकर कहा से शुरू हुआ पूरा बखेड़ा

बड़ी बात तो ये है कि जिस जमीन को लेकर पूरा बखेड़ा हो गया है जिसे रेलवे अपनी बता रहा है और जिसे सरकार ने अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। उसका मुद्दा तो रेलवे ने उठाया और न ही राज्य सरकार ने। यह पूरा बखेड़ा गौला नदी का पुल गिरने से खड़ा हुआ है। दरअसल समाजसेवी रविशंकर जोशी ने साल 2013 में नैनीताल हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुल के आसपास बस्तियां में रहने वाले लोग नदी में खनन करते हैं। पुल के पिलर्स के आसपास भी खनन किया गया है। जिस वजह से पुल गिर गया।


इस याचिका पर हाई कोर्ट ने रेलवे और प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया। रेलवे ने तब हलफनामा दिया कि गफूर और ढोलक बस्ती रेलवे की जमीन पर बसी हैं। विभाग ने तब कहा था कि कुल 29 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा है। वहीं सरकार ने दावा किया था कि यह जमीन नजूल की है इसपर राज्य सरकार इस का अधिकार है।

हाई कोर्ट ने 10 हफ्ते के भीतर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया


जिसके चलते 9 नवंबर 2016 को हाई कोर्ट ने 10 हफ्ते के भीतर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। लेकिन कुछ लोग इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए। शीर्ष अदालत ने अतिक्रमणकारियों का भी पक्ष सुनने और उनके कागज देखे जाने का आदेश दिया। इसके बाद रेलवे पीपी ऐक्ट यानी Public Premises (Eviction of Unauthorised Occupants) Act, 1971 के तहत नोटिस देकर जनसुनवाई की गई।

बहुत बड़ी आबादी को बेघर करने की तैयारी में प्रशासन

इसके बाद रेलवे ने अपना दावा और बढ़ा दिया। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के नसीम ने बताया कि पहले रेलवे ने 29 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण बताया था। बाद में उसने 78 एकड़ भूमि पर कब्जा बताना शुरू कर दिया। 29 एकड़ जमीन में सिर्फ वनभूलपुरा की गफूर बस्ती और ढोलक बस्ती ही आ रही थी। लेकिन 78 एकड़ के दायरे में बहुत बड़ी आबादी आ रही है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन बस्ती में रहने वाले लोगों को बेदखल करने की तैयारी में जुटा है। वहीं पीड़ितों का कहना है कि रेलवे ने सुनवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की है। कायदे से उनका पक्ष नहीं सुना गया।

‘जो घर बाप-दादा ने बनवाया, उसे लेकर कहां अर्जी लगाएं’


स्थानीय निवासी रहमत खान ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रेलवे गलत बोल रहा है। पीपी ऐक्ट में एक तरफा सुनवाई की गई है, हमारा पक्ष नहीं सुना गया। उन्होंने इसके खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की है। बरेली रेलवे कोर्ट में दो फरवरी को सुनवाई की जाएगी। वहीं जिला कोर्ट में भी मामला पर पांच फरवरी को सुनवाई होनी है। पीड़ित का कहना है कि जिला अदालत में एक हजार 178 प्रभावितों ने कागज लगाए हैं। उनका कहना है कि जो उनके घर बाप-दादा ने बनवाया, उसे लेकर कहां अर्जी लगाएं।


Tags: congress leaderencroachmentNews1Indiarailway landSCSumit Hridayesh
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Next Post

Uttar Pradesh: कोरोना वायरस को लेकर सीएम योगी ने की महत्वपूर्ण बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर अफसरों को दिए ये निर्देश

फिर उठेगा मतुआ समुदाय की नागरिकता का मुद्दा, मार्च में पीएम मोदी का बंगाल दौरा पक्का! कर सकते हैं बड़ी घोषणा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In