Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

माघ पूर्णिमा के दिन मां गंगा में स्नान के लिए आते हैं देवी-देवता, इस दिन जरूर करें ये काम, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

by Anu Kadyan
January 31, 2023
in धर्म, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

शास्त्रों के अनुसार सभी पूर्णिमाओं का विशेष महत्व है, लेकिन माघ मास की पूर्णिमा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्वर्ग से समस्त देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और मां गंगा में स्नान करते हैं। यही कारण है कि इस दिन गंगा या अन्य किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस बार माघ पूर्णिमा पांच फरवरी 2023 को है। इस दिन कई शुभ संयोग बनने के कारण इस दिन किए गए दान-पुण्य का विशेष फल प्राप्त होगा।

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहुर्त

माघ पूर्णिमा का आरंभ शनिवार यानि 4 फरवरी 2023 को रात्रि 9.29 बजे होगा और इसका समापन रविवार यानि 5 फरवरी 2023 को रात्रि 11.58 बजे होगा। हालांकि उदयातिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा 5 फरवरी को ही मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत सुबह 7 बजे से लेकर दिन में 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इस दिन पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र का निर्माण होने से माघ पूर्णिमा के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

June 18, 2026
Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

June 17, 2026

माघ पूर्णिमा का क्या महत्व है

पौराणिक ग्रंथों में माघ पूर्णिमा के विशेष महत्व का उल्लेख मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवता रूप बदलकर पृथ्वी पर आते हैं और प्रयागराज में गंगा स्नान करते हैं। इसके अलावा प्रयागराज में एक महीने का कल्पवास यानि संगम के तट पर कुछ विशेष काल के लिए निवास करने वाले श्रद्धालु माघ पूर्णिमा के दिन ही इसका समापन करते हैं।

प्रयागराज में कल्पवास करने वाले सभी श्रद्धालु पहले माघ पूर्णिमा के दिन गंगा मैया की पूजा अर्चना करते हैं। फिर साधु-संतों और ब्राह्मणों को आदर पूर्वक भोजन कराते हैं। ऐसा माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और लोगों को दुख-दर्द व बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है।

माघ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाये

माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान करने का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन मां गंगा या किसी भी अन्य पवित्र नदी या सरोवर में स्नान जरूर करना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति के पिछले कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। वहीं इस दिन भगवान सत्यनारायण की भगवान की पूजा- अर्चना और कथा करने का भी विधान है। 

माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा करने से भक्तों पर उनकी कृपा बरसती है। उसके जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं। वहीं इस दिन पूजा घर में घी का अखंड दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है।

ऐसा करने से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

इस दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए पूर्णिमा के दिन सुबह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और घी का दीपक जरूर जलाएं। इस दिन पितरों का दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

पूजा के बाद इस दिन गरीबों को दान-पुण्य करना भी बहुत फलदायी होता है। धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि इस दिन गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल, घी, तिल, फल आदि चीजों का दान कर सकते हैं। 

Tags: Lord Vishnu's blessingsMaa GangaMagha PurnimaNews1India
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

Next Post

Budget Session 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण में सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370 और तीन तलाक का किया जिक्र, पढ़ें उनके भाषण की बड़ी बातें

Delhi: बच्ची के पेट से गांठ निकलवाने हिंदू राव अस्पताल ले गए थे परिजन, अंग निकालकर बॉडी में भरी पॉलिथीन, ऐसे हुआ खुलासा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist