Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Kanpur: बाजारों में लगी रौनक... आया होली का त्योहार, झूम रहा बच्चा-बच्चा

Kanpur: बाजारों में लगी रौनक, आया होली का त्योहार… झूम रहा बच्चा-बच्चा, रंग बिकने को तैयार… पड़े ना रंग में भंग, पुलिस बनी पहरेदार…

रंगों का त्योहार होली आने वाली है। जिसके चलते बाजारों में रौनक दिखने लगी है। कोरोना काल के बाद इस बार त्योहार में खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानदार भी बाजारों में रौनक देखकर काफी खुश है। मुख्य बाजार हटिया में हर तरह का गुलाल और रंग बिक रहा है। वहीं त्योहार और भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। शाम होते ही बाजारों में पुलिस कर्मी सक्रिय हो जाते हैं।

बेमस है यहां का गुलाल

वहीं कोरोना काल के बुरे दौर से पूरा देश परेशान रहा है। रंगों का त्योहार होली भी लोग घर पर मनाने को मजबूर थे। त्योहार के मौके पर भी बाजारों में सन्नाटा दिखाई छाया रहा। इस बार होली का त्योहार कनपुरिया बड़ी ही झूम के साथ मनाने को तैयार हैं। कानपुर में रंगों की मुख्य बाजार हटिया में हर्बल रंग और गुलाल बिकने को तैयार है।

क्योंकि हटिया का गुलाल और रंग बड़ा ही फेमस है। कानपुर के अलावा अन्य जिलों से लोग रंग गुलाल खरीदने आते हैं। इस बार ज्यादा से ज्यादा बिक्री की सम्भवना है। साथ ही दुकानदारों ने केमिकल युक्त रंग से बचाव की बात कहते हुए कहा कि हर्बल रंग इस्तेमाल करें।

चप्पे-चप्पे पर पहरा दे रही पुलिस

होली के त्योहार को देखते हुये बाजारों में रौनक है। हर्षोल्लास के साथ कनपुरिया होली का त्योहार मनाने के लिए तैयार है। बाजारों में केमिकल युक्त रंग गुलाल बेचने पर पाबंदी है। सिर्फ हर्बल के ही रंग बेचे जा रहे हैं। अनार गुलाल, सेवन साउंड रंग तरीके तमाम रंग बाजार में है।

इस बीच पुलिस कमिश्नर कानपुर बीपी जोगदंड ने कहा कि होली की त्योहार में किसी तरह की गलत एक्टिविटी न हो, बवाल न हो, किसी तरह का माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस मुस्तैद है। रात होते ही पुलिस के आलाधिकारी सड़कों पर निकल पड़ते हैं। फ्लैग मार्च कर रहे है। बाजारों का निरीक्षण किया जा रहा हैं। शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा दे रही है। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये है। रंग में भंग न पड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन सख्त है। बाजारों और चौराहों पर पुलिस सक्रिय है।

Exit mobile version