Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अभिनेता Manoj Bajpayee डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

अभिनेता Manoj Bajpayee डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

नई दिल्ली: हाल ही में Bollywood एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में अपने फैंस को बताया था। उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि कैसे वे एक एक्टर बने। मनोज बाजपेयी अपने अभिनय का लोहा पहले ही मनवा चुके हैं।

मनोज एक ऐसे कलाकार हैं जिनकी अदाकारी और फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। भले ही उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी न उतरे लेकिन उनके चाहने वालों को मनोज बाजपेयी की एक्टिंग काफी पसंद आती है।

बता दें, कि मनोज बाजपेयी से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आई है। मनोज बाजपेयी को अमेरिकन ईस्ट कोस्ट यूनिवर्सिटी ने सिनेमा में उनकी कला, योगदान के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। ओटीटी प्लेटफार्म पर मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर (Gulmohar) कमाल कर रही हैं, ऐसे समय में मनोज बाजपेयी के लिए ये सम्मान सोने पे सुहागा से कम नहीं हैं। गुलमोहर में मनोज बाजपेयी अपने कैरेक्टर की अद्भुत भूमिका में दिखे हैं, जो उनकी अन्य भूमिकाओं से एकदम अलग है।

Exit mobile version