Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

देश में कोरोना का यू-टर्न, ताजा मरीजों के आंकड़ों से बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की मुसीबत

by Saurabh Arvind
April 18, 2023
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

लॉकडाउन का दौर हो या अनलॉक का आगाज…जिस कोरोना ने देश में कोहराम की कहानी शुरु की थी उसका अंत होता हुआ नहीं दिख रहा है । वो फिर लौट आया है,एक बार फिर कहर बरपाने लगा है ।एक बार फिर अस्पतालों में इसका खौफ दिखने लगा है । देश का कोरोना मीटर भले ही आपको नॉर्मल लग रहा हो लेकिन इससे पहले भी देश में कोरोना केस की शुरुआत ऐसे हुई थी । इसके बाद इस महामारी ने पूरे देश को अपने जाल में लपेटा और हजारों लोगों को आपने आगोश में लेकर मौत का तांडव दिखाया था ।

उस मंजर को याद करते ही आंखे नम हो जाती है । शायद ही देश में कोई ऐसा हो जिसने किसी अपने को ना खोया हो और अपने अपनों को खोना का दर्द हम और आप अच्छे से जानते हैं । कोरोना महामारी में कई ऐसे परिवार हैं जिनके घर में एक के बाद एक मौत होती चली गई । कहीं पति, पत्नी ने कोरोना से दम तोड़ा तो कहीं मां बेटे की मौत हो गई । ऐसे में कोरोना महामारी ने इन परिवारों से अपनों को जुदा किया । चारों तरफ जलती लाशें, चीत्कार और झंझावातों ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था । बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 27 लोगों की मौत हो गई है, वहीं अब देश में नए मरीज मिलने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है । देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,111 नए केस सामने आए हैं…… इसके साथ ही 6313 मरीज ठीक भी हुए हैं….. अब देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 60,313 पहुंच गई । स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को 27 मौतों के बाद कोरोना की वजह से देशभर में मरने वालों की संख्या 5,31,141 पहुंच चुकी है ।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

June 18, 2026
Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

June 17, 2026
PIC CREDIT- GOOGLE

देश में कोरोना को लेकर पहली बार लॉकडाउन कब लगा शायद ही किसी को याद होगा । हम सब कोरोना काल में की गई सावधानियों को भी भूल चुके हैं यह भी सच है । देश में कोराना का खतरा एक बार फिर मंडरा रहा है, कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या फिर उसी खतरे की तरफ इशारा कर रही है । जिस खतरनाक मंजर से हम अभी तक पूरी तरह से बाहर नहीं आ सके हैं ।

लगातार बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ चुका है….स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी अस्पतालों को पूरी तरह से अलर्ट रहने के आदेश दे दिए हैं….ताकि इस महामारी के असर को बेअसर किया जा सके…इन आंकड़ो को देखकर कहा जा सकता है…कि अगर हम अभी से सावधान नहीं हुए तो हम फिर से एक बार उसी भयानक दशा और दिशा में पहुंच जाएंगे…. सावधानी ही इससे बचाव का सबसे बड़ा उपाय है…ऐसे में हम सबको एक बार फिर से कोरोना के खिलाफ लड़ना पड़ेगा….यह लड़ाई हम सबके लिए नई नहीं है….हम पहले भी इस स्थिति से बाहर निकल चुके हैं…. कोरोना वायरस से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा….. मास्क लगाना होगा….. जरूरत पड़ने पर आयुर्वेदिक औषधियों और सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा…

Tags: Corona VirusNews1India
Share198Tweet124Share49

Saurabh Arvind

Related Posts

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

Next Post

Apple Store in india: भारत में एप्पल का पहला रिटेल स्टोर खुला आज, Today at Apple में मिलेगा फ्री Classes का मौका

Atiq Ahmed : बिल्डर के साथ असद की बातचीत, उमर से मिलने का बना रहे थे प्लान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist