एक ओवर में 7 छक्के, सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा मगर मुमकिन तो है, थोड़ा मुश्किल जरूर है पर अब ये काम भी हो गया है जी हां भारत के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड(Ruturaj Gaikwad) ने एक ओवर में 7 छक्के जड़कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया है। एक ओवर में 6 गेंदें होती हैं मगर 6 गेंदों पर 7 छक्के कैसे लगे होंगे अगर आप भी ये सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कि ऋतुराज नें कहां कैसे और किसके ओवर में 7 छक्के जड़ डाले।
क्रिकेट में कभी-कभी हमें कुछ ऐसे कारनामें देखने को मिलते हैं जो शायद हमने सोचे भी नहीं होंगे और इन्ही कारनामों की वजह से कई खिलाड़ी क्रिकेट जगत में अपना नाम भी बना लेते हैं, जैसे कि भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह जिन्होंने 2007 T20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे और तभी से युवराज को क्रिकेट जगत में खास सम्मान मिलने लगा। लेकिन भारत में क्रिकेट इतना अधिक खेला जाता है कि आए दिन कोई ना कोई खिलाड़ी कोई ना कोई खास रिकॉर्ड बनाता ही रहता है। पिछले दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में नारायण जगदीशन ने अपनी पारी में 277 रन बनाए थे जो दुनिया की अबतक सबसे बड़ी लिस्ट ए पारी बनी। नारायण जगदीशन के इस विश्व रिकॉर्ड के कुछ ही दिन बाद ऋतुराज ने भी विजय हजारे ट्रॉफी में अपने नाम का परचम लहरा दिया, ऋतुराज ने कोई ज्यादा बड़ा स्कोर तो नहीं बनाया लेकिन एक ओवर में 7 छक्के जरूर जड़ दिए। सोमवार 28 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच मैच था। ऋतुराज महाराष्ट्र की तरफ से खेल रहे थे। पारी का 49वां ओवर शिवा सिंह को मिला लेकिन शायद आज उनकी किस्मत खराब थी, सामने ऋतुराज अलग ही मूड में थे, ऋतुराज पिच पर पहले से ही जमे हुए थे और शिवा की पहली चारों गेंदों पर 4 छक्के जड़ दिए अगली गेंद नॉ बॉल थी जिसपर ऋतुराज ने बिल्कुल तरस नहीं खाया और एक और छक्का जड़ दिया, फिर फ्री हिट पर भी छक्का और ओवर की आखरी गेंद पर भी कमाल का छक्का दे मारा। कुल मिलाकर ओवर में 43 रन आए, 42 रन 7 छक्कों से और 1 रन नो बॉल का।
इस कमाल के प्रदर्शन के साथ ऋतुराज ने भी विश्व रिकॉर्ड बना दिया और अब वे एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।
इस मैंच में ऋतुराज ने 159 गेंदों में 220 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 10 चौके और 16 छक्के शामिल हैं।