बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिलीप कुमार के ‘फिल्मों’ में आने के सख्त खिलाफ थे पिता, पोस्टर देख जड़ दिया था थप्पड़

by Web Desk
अगस्त 1, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बॉलीवुड में ‘ट्रेजिडी किंग’ के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) आज इस दुनिया में हमारे बीच नहीं हैं। एक साल पहले यानि 7 जुलाई 2021 को उन्होंने इस संसार से रुखसती ली थी। दोस्तों आज हम आपको दमदार अभिनय से सबको चकित कर देने वाले अभिनेता दिलीप कुमार से जुड़े कुछ ऐसे किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे। चलिए बताते हैं, बॉलीवुड में ट्रेजिडी किंग कहे जाने वाले दिलीप साहब के कुछ अनछुए किस्सों के बारे में।

पिता नहीं चाहते थे, बेटा फिल्मों में काम करे

RELATED NEWS

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल,  गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल, गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

सितम्बर 27, 2026
Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

सितम्बर 27, 2026

दिलीप कुमार की पहली फिल्म ‘ज्वार भाटा’ (Jwar Bhata) का पोस्टर देखकर उनके पिता लाला गुलाम सरवर खान (Lala Ghulam Sarwar Khan) ने एक जोरदार थप्पड़ दिलीप साहब को रसीद कर दिया था। इस बात का खुलासा हाल ही में प्रकाशित हुई पुस्तक, दिलीप कुमार इन द शैडो ऑफ ए लीजेंड (Dilip Kumar: In the Shadow of a legend) में किया गया है। इस किताब में हिंदी सिनेमा में कई वर्षों तक अपने अभिनय का परचम लहराने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निजी जीवन से जुड़े उन पहलुओं के बारे में बताया गया है, जो अब तक पूरी तरह से अनछुए थे।

दिलीप कुमार को 30 सालों से जानने वाले, लेखक फैसल फारूकी (Faisal Farooqui) का कहना है, “मैंने दूसरों के लिए उनके प्यार, उनके बचपन, उनके जिद्दी स्वभाव और वंचितों के लिए कुछ बेहतर करने की उनकी इच्छा को चित्रित करने की कोशिश की हैं।”

अपनी किताब दिलीप कुमार इन द शैडो ऑफ ए लीजेंड में उल्लेख करते हुए फैसल फारुकी ने साल 1944 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘ज्वार भाटा’ से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में बताया है। उस दौरान दिलीप कुमार को युसुफ खान (Yusuf Khan) के नाम से जाना जाता था।

इस पुस्तक के अनछुए किस्से में लेखक ने बताया है, दिलीप कुमार के पिता लाला गुलाम सरवर खान एक दिन अपने अच्छे दोस्त और राज कपूर के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर (Dewan Basheswarnath Kapoor) के साथ लौट रहे थे, लौटते वक्त उन्होंने सड़क पर फिल्म ‘ज्वार भाटा’ का पोस्टर देखा, जिसमें उनके बेटे दिलीप कुमार नज़र आ रहे थे। इस पोस्टर को देखकर लाला गुलाम सरवर खान हैरान हो गए थे, इस पोस्टर के बारे में वो अपने बेटे से ही जानना चाहते थे।

जब दिलीप साहब घर पहुंचे, तो उनके पिता ने उनसे कहा, “आज कुछ अजीब हुआ। मैं थोड़ा चिंतित हूं।”

दिलीप कुमार इस बात से बिल्कुल अनजान थे, कि पिता इतने गंभीर क्यों हैं और उन्होंने अपने पिता से नज़रे मिलाने की कोशिश की।

कुछ देर की शांति के बाद लाला गुलाम सरवर खान ने कहा, “मैं तांगे पर लाला के साथ था और रास्ते में मैंने एक फिल्म का पोस्टर देखा।”

लाला गुलाम सरवर ने कहा, “पोस्टर पर दिलीप कुमार नाम का कोई लड़का था। मैं अल्लाह की कसम खाता हूं, वह बिल्कुल तुम्हारी तरह दिखता था।” ये सब सुनकर दिलीप कुमार डर गए, जिसके कारण वह बिल्कुल भी हिल नहीं पाए। इतना ही नहीं अभिनेता अपने पिता से आंखे भी नहीं मिला पा रहे थे। उनके पिता का सवाल का उनके पास कोई जवाब नहीं था।

खान ने फिर पूछते हुए कहा, “मुझे जवाब दो” “क्या तुम उस पोस्टर पर नहीं हो।” दिलीप कुमार ने बहुत डरते हुए कहा, “हां पोस्टर में मैं ही हूं।”

सवाल का जवाब सुनते ही पिता ने दिलीप कुमार को जोरदार थप्पड मारा, जिससे दिलीप साहब नीचे जमीन पर गिर गए। इतनी ही नहीं, लाला गुलाम सरवर खान यहां तक नहीं रुके और उन्होंने, “इस घर से निकल जाओ कहकर दिलीप साहब को जाने के लिए कहा।”

प्रकाशित किताब के अनुसार, दिलीप कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा, “ऐसा पहली बार था, जब आगाजी ने मुझ पर हाथ उठाया था। मैंने कभी उन्हें इतने गुस्से में नहीं देखा था। उस दिन अगर अम्मा और सकीना आपा न होती तो वह मुझे घर से निकाल देते।”

Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल,  गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

UK Visa : भारतीय छात्रों की राह हुई मुश्किल, गिरी संख्या… ब्रिटेन को हर साल लगेग हजारो करोड़ का झटका

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 27, 2026

ब्रिटेन में पढ़ाई करने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए वीजा नियमों में सख्ती चिंता बढ़ा रही है।...

Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

Russia Support : भारत को UNSC में स्थायी सीट पर समर्थन, जर्मनी-जापान पर रूस सख्त… क्या बदलेगी सुरक्षा परिषद की तस्वीर?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 27, 2026

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को स्थायी सदस्य बनाए जाने की मांग का एक बार फिर...

AI Warning : बिल गेट्स ने किससे एक अरब मौतों का खतरा बताया, ऑस्ट्रेलिया में कौन सा एजेंट घुसा

AI Warning : बिल गेट्स ने किससे एक अरब मौतों का खतरा बताया, ऑस्ट्रेलिया में कौन सा एजेंट घुसा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बेहद गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है...

FSDA Raid : कानपुर में 60 होटल-रेस्टोरेंट पर छापे, गंदगी और एक्सपायरी सामान मिला, 5 लाइसेंस निलंबित

FSDA Raid : कानपुर में 60 होटल-रेस्टोरेंट पर छापे, गंदगी और एक्सपायरी सामान मिला, 5 लाइसेंस निलंबित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने कानपुर में होटल और रेस्टोरेंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ...

CJI Story : शिया कॉलेज की कक्षा से सुप्रीम कोर्ट तक, कबसे संभालेंगे देश की सर्वोच्च अदालत की कमान

CJI Story : शिया कॉलेज की कक्षा से सुप्रीम कोर्ट तक, कबसे संभालेंगे देश की सर्वोच्च अदालत की कमान

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

लखनऊ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी करने के करीब 40 साल बाद जस्टिस विक्रम नाथ देश के अगले चीफ...

Next Post

विधान परिषद की दो सीटों के लिए SP-BJP प्रत्याशियों ने किया नामांकन

इंडियन आइडल सिंगर फरमानी नाज के 'हर-हर शंभू' गाने पर बढ़ा विवाद, जानिए पूरा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In