बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home कानपुर

कानपुर के इस मंदिर में छिपकर नानाराव पेशवा ने बचाई थी अपनी जान, सांपों ने अंग्रेजों से लड़ी थी लड़ाई

by Anu Kadyan
अगस्त 1, 2022
in कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

श्रावण का माह चल रहा है और जहरीलें सांपों की बात करते ही लोगों के रूह कांप जाती है। अक्सर लोगों ने यह सुना होगा कि आज सांप काटने से किसी की जान चली गई है लेकिन कानपुर का एक ऐसा मंदिर है, जहां आसपास क्षेत्रों में किसी को भी सांप ने नहीं काटा है। इतना ही नहीं भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के शिल्पकार नानाराव पेशवा ने इसी मंदिर में छिपकर अंग्रेज सेना से अपनी जान बचायी थी।

सांपों के झुंड के फनकार से डर गए अंग्रेज

इस बारे में मंदिर के मुख्य पुजारी शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि उनके पूर्वज बताते हैं कि भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के शिल्पकार नानाराव पेशवा इस मंदिर में हर सोमवार को दर्शन को आते थे। कहीं से पता चला तो अंग्रेज सेना ने उन्हें पकड़ने के लिए योजना बनाई।

RELATED NEWS

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगस्त 5, 2026
UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

अगस्त 5, 2026

जान बचाने के लिए नाना राव जैसे ही मंदिर के गेट पर पहुंचे, तभी अंग्रेज सेना ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो जान बचाने के लिए वह मंदिर में छिप गए। उनको पकड़ने के लिए जैसे ही अंग्रेज सेना ने मंदिर में कदम रखा उसी समय चारों ओर से सैंकड़ों सांप निकल आए जिन्हें देखकर अंग्रेज सेना वहां से भाग खड़ी हुई थी।

मंदिर प्रांगण में लगता है जहरीले सांपों का मेला

यह मंदिर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर कंपनी बाग के निकट स्थापित है और खेरेपति बाबा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि इस मदिर के निर्माण के बाद आज तक सांप ने किसी को नहीं काटा है। यहीं वजह है कि आज भी इस मंदिर प्रांगण में जहरीले सांपों का मेला लगता है। दूर-दूर से सपेरे इस मेले में पहुंचते हैं और उनके पास नाग-नागिन के अलावा हर प्रजाति के जहरीले सांप होते हैं। मंगलवार को भी यहां पर भव्य मेले का आयोजन किया जाना है।

कैसे हुआ था मंदिर का निर्माण

मुख्य पुजारी शैलेन्द्र मिश्रा के मुताबिक उनके पूर्वज बताते हैं कि दैत्य गुरु शुक्राचार्य ने बनवाया था। दरअसल दैत्य गुरु ने अपनी पुत्री का विवाह जाजमऊ के राजा आदित्य के साथ किया था। एक दिन जब वह पुत्री का हालचाल लेने के लिए अपने महल से निकले तो कंपनी के बाग के निकट रुककर विश्राम करने लगे।

तभी उन्हें स्वपन में शेषनाग ने दर्शन दिए और कहा कि यहां पर शिवलिंग की स्थापना की जाए, क्योंकि वे यहां पर वास करना चाहते हैं। अचानक शुक्राचार्य की नींद टूट गई। इसके बाद उन्होंने विधिविधान से मंदिर का निर्माण कराते हुए शिवलिंग की स्थापना करवायी। कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि श्रावण मास में रातोंरात मंदिर वाली जगह पर शेषनाग खुद ही स्थापित हो गए थे। बाद में इस मन्दिर का निर्माण उन्होंने करवाया था।

ये भी पढ़े-संजय राउत के घर पहुंचे उद्धव ठाकरे ने कहा ‘जब हमारा वक्त आएगा तो सोचिए आपका क्या होगा’

नागपंचमी होती है नागो की पूजा

मंदिर के पुजारियों का ऐसा मानना है कि नागपंचमी के एक दिन पहले साफ-सफाई की जाती है। मंदिर में एक भी फूल चाहे वह शिवलिंग पर हो हटा दिया जाता है। नागपंचमी के दिन पूजा के लिए जब कपाट खोला जाता है तो शिवलिंग पर जोड़े से पुष्प चढ़े होते हैं। हालांकि उनके स्वरूप के बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं है।

Tags: BJPcmyogilatest news of the dayNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

UP Labour Basic Pay Rule

Basic Pay Rule: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूपी में श्रमिकों की सैलरी का 50% होगा मूल वेतन

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Basic Pay Rule: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी ILGIM में सोमवार देर रात अचानक...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Next Post

लोकसभा में महंगाई पर चर्चा, विपक्ष ने अंबानी, रसोई गैस और GST को लेकर सरकार को घेरा

CWG 2022: जूडो में भारत की सुशीला देवी का सिल्वर मेडल पक्का, फाइनल में जीत सकती हैं गोल्ड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist