सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Manish Paul Birthday: बेहतरीन होस्टिंग के लिए जी-सिने अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं मनीष पॉल

by Web Desk
अगस्त 2, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Manish Paul Birthday: मशहूर एंकर और अभिनेता मनीष पॉल (Manish Paul) आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। 3 अगस्त, 1981 को दिल्ली के मयूर विहार में जन्मे मनीष पॉल एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा एपीजे स्कूल, शेख सराए नई दिल्ली से पूरी की।

इसके बाद उन्होंने कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज से पर्यटन में बी.ए. किया। इसके बाद वह अपनी दादी के पास चेम्बुर(मुंबई) चले गए।मनीष को बचपन से ही एंकरिंग और अभिनय में गहरी रूचि थी।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

वह अपने स्कूल और कॉलेज में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को होस्ट किया करते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वह मुंबई आ गए तो वहां उन्हें साल 2002 में स्टार प्लस पर संडे टैंगो शो को होस्ट करने का मौका मिला ।

इसके साथ ही वह म्यूजिक के साथ वीजे भी बने रहें , और रेडियो सिटी के सुबह ड्राइव टाइम शो कसकाई मुंबई के साथ एक रेडियो जॉकी भी रहें । मनीष ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत घोस्ट बना दोस्त से की। इसके बाद मनीष ने कई धारावाहिकों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं । इन धारावाहिकों में छूना है आसमान, राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, हनीमून होटल, गेस्ट हाउस आदि शामिल हैं।

लेकिन मनीष को टीवी इंडस्ट्री में पहचान बतौर जीटीवी के शो सारे गा मा पा छोटे उस्ताद शो से मिली। वह इस शो में बतौर टीवी होस्ट नजर आये। इसके पहले वह जी टीवी के ही शो घर घर में और डांस इंडिया डांस लिट्ल मास्टर को भी होस्ट कर चुके थे। इन सब के अलावा वह झलक दिखला जा, डांस के सुपरस्टार, इंडिआज गॉट टैलेंट, इंडियन आइडल, नच बलिये आदि रियलिटी शो को भी होस्ट कर चुके हैं और इन सबमें उन्हें अपर सफलता भी मिली।

रियलिटी शोज के अलावा मनीष जियोग्राफिक शो साइंस ऑफ स्टुपिड में भी बतौर होस्ट नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्म अवार्ड शो को भी होस्ट किया। मनीष पॉल की बेहतरीन होस्टिंग के लिए उन्हें 2011 में जी-सिने अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इन सब के अलावा मनीष कई फिल्मों में भी नजर आये। जिसमें साल 2013 में आई फिल्म मिकी वायरस में एली अवराम के साथ मुख्य भूमिका में नजर आये। हालांकि यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा मनीष तीस मार खान, एबीसीडी:एनी बडी डांस, रणबंका, तेरे बिन लादेन 2 , बा बा ब्लैकशिप , जुग जुग जियो आदि फिल्मों में अभिनय करते नजर आये ।

इसके अलावा मनीष ने एक शार्ट फिल्म का भी निर्माण किया,जिसका नाम था ‘व्हॉट इफ’ और इसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया था ।फिल्म की कहानी लॉकडाउन के मुश्किल वक्त के इर्द-गिर्द घूमती है।इस फिल्म में खुद मनीष ने अभिनय भी किया। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया था।

मनीष पॉल की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपनी बंगाली दोस्त संयुक्ता पॉल से साल 2007 में शादी की। मनीष और संयुक्ता की एक प्यारी सी बेटी सैशा पॉल है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले मनीष पॉल अपनी दिलचस्प मेजबानी के कारण दर्शकों के बीच काफी पसंद किये जाते हैं। उनके चाहनेवालों की संख्या लाखों में हैं

Tags: bollywoodEntertainment Newsmanish paulNews1India
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Next Post

Aaj ka Rashifal 03 August: इन पाँच राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़े मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

1800 बीघा जमीन शत्रु संपत्ति घोषित होने पर भड़के ग्रामीण, विरोध में तहसील घेरा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In