Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

CM Yogi के ट्वीट से गहराया तुलसी जन्मभूमि का विवाद, जिलेभर में आंदोलन की तैयारी

by Web Desk
August 3, 2022
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter


कासगंज। रामचरितमानस के रचयिता महाकवि संत तुलसीदास की जन्मस्थली को लेकर अब विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दरअसल शूकर इलाके के लोग सोरों को ही तुलसी की जन्मभूमि बता रहे हैं। तमाम दस्तावेजों को एकत्रित कर यहां के विद्वान, पुरोहित सरकार के विरुद्ध अब आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं। होने वाले इस आंदोलन में सत्तारूढ़ दल के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

महाकवि संत तुलसीदास की जन्म भूमि राजापुर बताया


मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी किए गए ट्विटर हैंडल के संदेश ने शूकर के सोरों से जुड़े लोगों में भूचाल पैदा कर दिया। मुख्यमंत्री ने महाकवि संत तुलसीदास की जन्म भूमि राजापुर बताया। इसके बाद सोरों के लोग सरकार के खिलाफ मुखर हो गए। इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री आरके शर्मा, जितिन प्रसाद और यूपी टूरिज्म द्वारा भी ट्विटर पर की गई बयानबाजी से लोगों का आक्रोश और अधिक बढ़ गया है।

RELATED NEWS

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026

तभी से आंदोलन करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। अब तक अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ, ब्राह्मण कल्याण सभा, बीजेपी के नमामि गंगे विभाग, बजरंग दल सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने ज्ञापन सौंपकर सोरों को ही तुलसी की जन्म भूमि घोषित किए जाने की सरकार से मांग की है।

ब्राह्मण चेहरे का सरकार में प्रतिनिधित्व करते हैं


शूकर क्षेत्र सोरों के रहने वाले तुलसी पर पीएचडी कर चुके बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ योगेंद्र मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के ट्वीट पर शासक को किसी की जन्म स्थली तय करने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के ट्वीट पर निशाना साधते हुए कहा कि अंधश्रद्धा अनेक समस्याओं की जन्मदाता होते हैं।

आप सुशिक्षित हैं, ब्राह्मण चेहरे का सरकार में प्रतिनिधित्व करते हैं। तुलसी स्थापित राजापुर में असली कोई भी न मानस की प्रति है, न शिष्य, कलिके काल नेमियों ने उदरपूर्ति का साधन बना लिया है। छल कपट के बल पर स्याह को सफेद करने की पहलवानी की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री आरके शर्मा का ट्वीट


उन्होंने कैबिनेट मंत्री आरके शर्मा के ट्विटर पर कहा है कि भारत के आईएएस का काम सिर्फ जानकारी इकट्ठा करना है। वो भारतीय ज्ञान परम्परा के संवाहक नहीं हैं। प्रशासक के साथ मंत्री होकर भी राजापुर के मिथ्या, छल-प्रपंच के व्यामोह के शिकार बने। आप तो पीएम के अति विश्वस्त हैं, तथ्यों की अनदेखी आपके व्यक्तित्व के प्रतिकूल है। राजापुर में तुलसी की न प्रति न शिष्य यह ढोंग है।

जग हँसाई से बचना, इससे सरकार की साख पर बट्टा


यूपी टूरिज्म पर हमला बोलते हुए प्रोफ़ेसर ने कहा है कि पर्यटन विभाग को विवेक से इस प्रकार के ट्वीट नहीं लिखने चाहिए। जग हँसाई से बचना, इससे सरकार की साख पर बट्टा लगता है। उन्होंने कहा है कि तुलसी जन्म को लेकर शूकर क्षेत्र सोरों में भौतिक पौराणिक ऐतिहासिक तमाम प्रमाण मौजूद हैं। सरकार को इन तथ्यों की जानकारी करने के बाद ही जन्म भूमि से संबंधित किसी तरह की बयानबाजी करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री एवं सरकार के प्रतिनिधियों को अपने शब्द वापस लेकर सोरों को ही महाकवि संत तुलसीदास की जन्मभूमि घोषित कर प्रायश्चित कर लेना चाहिए। तुलसी प्रकरण के संबंध में धीरे-धीरे सोरों में सरकार के विरोध की ज्वाला धड़कना शुरू हो गई है।

सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए रणनीति

नगर पालिका परिषद के 28 सभासदों ने सामूहिक रूप से त्यागपत्र डीएम को सौंपा है। इनमें बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और सरकार द्वारा नामित किए गए सभासद भी शामिल हैं।
ब्राह्मण कल्याण सभा ने क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत से मिलकर तुलसी प्रकरण में पहल करने की मांग उठाई है।

शूकर क्षेत्र सोरों के बाशिंदों की कार्रवाई लगातार जारी है। सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। तमाम राजनैतिक, सामाजिक, साहित्यिक संगठन, तीर्थ पुरोहितों एवं विद्वानों के साथ मिलकर मसौदा तैयार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े-एक और महायुद्ध की तैयारी…क्या यूक्रेन की राह पर ताइवान, चीन ने कहा ‘जो लोग आग से खेलते हैं, वो खुद जल जाते हैं.’

तुलसी प्रकरण को लेकर धरना, प्रदर्शन जैसे आंदोलन शुरू करने की तैयारी चल रही है। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के भूपेश शर्मा, श्री गंगा सभा के कैलाश चंद्र कटारे, गंगा भक्त समिति के सतीश चंद्र भारद्वाज, बीजेपी नमामि गंगे विभाग के रामेश्वर दयाल महेरे, ज्योतिषाचार्य राहुल वशिष्ठ, डॉ गौरव दीक्षित, शिक्षाविद आरके दीक्षित, ब्राह्मण कल्याण सभा के शरद पांडे, विद्वान उमेश पाठक सहित हजारों की संख्या में लोग तुलसी की जन्म स्थली सोरो के पक्ष में खड़े हुए हैं।

Tags: BJPcmyogiNews1IndiaprotesttweetUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
June 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Next Post

Kanpur: PM मोदी और CM योगी पर अभद्र टिप्पणी करने पर दरोगा जबरन रिटायर, अफसरों को फोन पर देता था गालियां

Nancy Pelosi: ताइवान के साथ अमेरिका अपना वादा निभाएगा, चिप बिल से दोनों देशों को होगा फायदा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist