Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Birthday Special ‘गुत्थी’ और ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ के किरदारों ने Sunil Grover को दिलाई घर-घर में पहचान

by Web Desk
August 3, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) आज यानि 3 अगस्त को अपना जन्म दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक हास्य कलाकार के रूप में बॉलीवुड और छोटे पर्दे यानि टीवी पर अपनी एक खास पहचान बनाने वाले सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के मंडी डबवाली गांव (Mandi Dabwali) में हुआ था।

‘डॉ.गुलाटी और गुत्थी के नाम से जाने जानें वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर्स की डिग्री ली और अपने करियर की शुरुआत दिवंगत अभिनेता एवं कॉमेडियन जसपाल भट्टी (Jaspal Bhatti) के साथ साल 1995 में कॉमेडी शो ‘फुल टेंशन’ (Full tension) से की थी। इसके बाद सुनील सब टीवी (Sab TV) के पहले साइलेंट शो गुंटूर गूं (Guntur goon) में भी दर्शकों को हंसाते हुए नज़र आये थे।

RELATED NEWS

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

May 23, 2026
IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

May 23, 2026

इसके अलावा भी सुनील टेलीविजन के कई शोज में होस्ट के रूप में नज़र आये, लेकिन उन्हें प्रसिद्धि मिली कलर्स टीवी (Colors TV) के कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ (Comedy Nights with Kapil) से। इस शो में सुनील कई भूमिकाओं में नज़र आये जिनके लिए उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली। इस शो में उन्होंने रिंकू भाभी  डॉ.मशहूर गुलाटी और गुत्थी के किरदार में दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी और अपनी कॉमेडी एवं एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिलों को जीत लिया।

इसके अलावा सुनील छोटे पर्दे पर कॉमेडी शो फुल टेंशन, प्रोफेसर मनी प्लांट, क्या आप पांचवी फेल चम्पू हैं, कॉमेडी सर्कस, (comedy circus) और कानपुर वाले खुर्राना में भी नज़र आ चुके हैं।

छोटे पर्दे के अलावा सुनील बड़े पर्दे पर भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। सुनील बड़े पर्दे पर सबसे पहले साल 1998 में आई फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ (Pyaar To Hona Hi Tha) में एक छोटी सी भूमिका में दिखाई दिए थे। काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) अभिनीत इस फिल्म में सुनील ने एक बार्बर का किरदार निभाया था। इसके बाद वह द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, (The Legend of Bhagat Singh) इंसान, (Insan) गजिनी, (Ghajini) जिला गाजियाबाद, (Zila Ghaziabad) हीरोपंती, (Heropanti) गब्बर इज बैक, (Gabbar Is Back) वैशाखी लिस्ट, बाघी और भारत जैसी फिल्मों में भी अभिनय करते हुए नज़र आ चुके हैं।

सुनील सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों में है।

सुनील ग्रोवर की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम आरती (Aarti) है जो कि एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। सुनील और आरती का एक बेटा मोहन (Mohan) है।

बात अगर इस शानदार कलाकार के वर्क फ़्रंट की करें तो सुनील ग्रोवर जल्द ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ फिल्म गुडबाय (Goodbye) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्म जवान (Jawan) में स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आयेंगे।

Tags: Colors TVcomedy circusComedy Nights with KapilHeropantiNews1IndiaSunil GroverThe Legend of Bhagat Singh
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Ghaziabad Power Crisis: Ghaziabad में इस बार गर्मी शुरू होते ही बिजली की मांग ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।...

IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

IPL 2026 Orange Cap Race: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने...

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Next Post

हिंदू परिवार को परिवार सहित जान से मारने का मिला धमकी भरा पत्र

टीचर भर्ती घोटाले के तार पहुंचे फर्जी चिटफंड कंपनियों तक,ED के हाथ लगे सबूत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist