शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

लगातार बढ़ते अपराध के ग्राफ से फूल रहा है दिल्ली का दम, अपराधी हैं बेखौफ

by Web Desk
अगस्त 6, 2022
in क्राइम, देश, राज्य

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बाद 2021 दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती भरा रहा। बदमाशों ने जमकर अपराध किये। राजधानी में होने वाले अधिकांश अपराधों में इस साल भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल 2021 के 15 जुलाई तक हुई घटनाओं से इस साल के बीते 15 जुलाई माह तक के आंकड़ों की बात करें तो हत्या प्रयास, दंगा, लूट, डकैती, चोरी, अपहरण, महिला अपराध आदि वारदातों में इस साल ग्राफ बढ़ा है। केवल डकैती एवं फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं में साल 2022 में कमी देखने को मिली है।

सड़क हादसों की बात करे तो इस साल 15 जुलाई तक 690 लोगों की सड़क हादसे मौत हुई। जबकि पिछले साल 15 जुलाई तक 583 लोगों की मौत हुई थी।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार, पिछले साल 2021में 15 जुलाई तक दंगे के 36 मामले में दर्ज हुए। जबकि इस साल दंगे के 55 मामले में दर्ज हुए। हत्या के प्रयास के मामले में पिछले साल 360 दर्ज हुए थे। इस साल 473 मामले सामने आये। वहीं, झपटमारी की बात करें तो पिछले साल 4468 मामले दर्ज हुए थे। जबकि इस साल 5024 मामले दर्ज हुए है।

इसी क्रम में लूट की बात करे तो साल 2021 में 1110 मामले दर्ज हुए थे, जबकि इस साल 1221 मामले दर्ज हुए। सेंधमारी की बात करे तो पिछले साल 1362 मामले सामने आये थे, वहीं इस साल यह बढ़कर 2893 तक पहुंच गई।

राजधानी में वाहन चोरी में एक बड़ी परेशानी है। पिछले साल 18814 वाहन चोरी के मामले में दर्ज हुए थे। जबकि इस साल यह बढ़कर 19548 हो गये। घरों में भी चोरों ने जमकर हाथ साफ किया। पिछले साल चोरों ने 1158 घरों में हाथ साफ किया, जबकि इस वर्ष 7561 घरों को निशाना बनाया।

वहीं हत्या की बात करें तो पिछले साल 235 मामले दर्ज हुए थे। जबकि इस साल 277 मामले दर्ज हुए। वहीं पिछले साल के मुकाबले इस साल फिरौती के लिए अपहरण का मामला कम हुआ है। पिछले साल आठ मामले सामने आये थे, जबकि इस साल सिर्फ पांच ही मामले दर्ज हुए है। डकैती के मामले को देखे तो पिछले साल आठ मामले दर्ज हुए थे। जबकि इस साल नौ मामले सामने आया। वहीं सड़क हादसे की बात करें तो पिछले साल 583 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई थी, जबकि इस साल 690 लोगों की जान जा चुकी है।

क्या कहते हैं आंकड़े

अपराध 2021 2022

हत्या प्रयास 360 473

लूट 1110 1221

दंगा 36 55

झपटमारी 4468 5024

सेंधमारी 1362 2893

वाहन चोरी 18814 19548

घर में चोरी 1158 7561

हत्या 235 277

सड़क हादसा- 583 690

डकैती 8 09

फिरौती के लिए अपहरण- 08 09

Tags: Crime NewsDelhidelhi policeNews1India

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

Building Collapse Case: सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद उसके मालिक हरिराम की तलाश की जा रही थी। पुलिस...

Next Post

 Horoscope Today 7 August: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का आज का राशिफल

Blackmailing case: अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, मेरठ में पति-पत्‍नी समेत चार गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In