Saturday, May 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

छत्तीसगढ़ में दो सौ करोड़ से तीन सड़कों के निर्माण का NGT ने दिया था आदेश, बजट के बाद तीनों सड़कों की प्रोग्रेस जीरो

by Web Desk
August 8, 2022
in राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

रायगढ़। NGT ने जिन सड़कों के निर्माण के लिए राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया था, वे अभी भी अधूरी पड़ी हैं। एक सड़क का काम तो शुरू भी नहीं हो सका है। उद्योगों – कोयला खदानों के कारण खराब हो चुकी सड़कों को बनाने में सरकार का ध्यान रहा ही नहीं। दो सालों से NGT निर्देश दे रही है, लेकिन सड़कों का काम बेहद धीमा है।
प्रदूषण, फ्लाई एश, खराब सड़कें, स्वास्थ्य आदि मुद्दों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में केस दायर किया गया था। प्रदूषण दूर करने के अलावा तीन सड़कों के निर्माण का अल्टीमेटम राज्य सरकार को दिया गया था।

रिटायर्ड न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी का गठन

सरकार को इन सड़कों का निर्माण जल्द से जल्द करने का आदेश दिया गया था। 2018 में मामला दायर हुआ था, जिसके बाद NGT ने हाईकोर्ट बिलासपुर के रिटायर्ड न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था।

RELATED NEWS

Drunk Driving New Rule

ड्रंक एंड ड्राइविंग पर सख्ती, शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, चालान नहीं सीधे होगी गिरफ्तारी जाना पड़ेगा जेल

May 26, 2026
: Next Prime Minister of India

Next PM : अगला प्रधानमंत्री कौन ज्योतिष और राजनीति के मेल में उभरे बड़े चेहरे, किसके सितारे हैं सबसे ज्यादा बुलंद?

May 26, 2026


कमेटी ने छह महीने तक तमनार और घरघोड़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि 111 किमी रोड की हालत बेहद खराब है, तब एनजीटी ने सरकार को 330 करोड़ का फंड मंजूर करते हुए जल्द से जल्द निर्माण का आदेश था। इन सड़कों में जामपाली से घरघोड़ा 19 किमी , रायगढ़ से धरमजयगढ़ 56 किमी और पूंजीपथरा से मिलूपारा 23 किमी हैं। विडंबना है तीनों में से दो तो ठीक से शुरू ही नहीं हो सकी हैं ।

एक सड़क का टेंडर ही नहीं हो पाया है। NGT ने 15 फरवरी 2022 को आदेश देकर अगली सुनवाई 5 अगस्त से पहले स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। ज्वाइंट कमेटी ने रिपोर्ट में कहा है कि तीनों ही सड़कों में कोई प्रोग्रेस नहीं है। इसका खामियाजा उस क्षेत्र के लोग उठा रहे हैं

2 करोड़ से बननी है जामपाली रोड


2018 से मामले की सुनवाई चल रही है। इस बीच कई बार NGT ने सड़कों के निर्माण की समीक्षा की है। पीडब्ल्यूडी के अधीन इन सड़कों का निर्माण बेहद धीमा है। जामपाली से घरघोड़ा के 19 किमी रोड का ठेका 42.46 करोड़ रुपए में राहुल कंस्ट्रक्शन धमतरी को दिया गया है। वर्क ऑर्डर 2 अगस्त 2021 को हुआ था। नवंबर 2022 तक इस रोड का निर्माण पूरा होना था लेकिन कमेटी ने पाया कि रोड निर्माण में कोई प्रोग्रेस ही नहीं है।.
इसी तरह रायगढ़ से धरमजयगढ़ से तक 56 किमी रोड का ठेका 92.25 करोड़ में मेसर्स बीबी वर्मा कोरबा को गया है । इस रोड का वर्क ऑर्डर 10 जनवरी 2022 को हुआ है । 36 महीने अर्थात 10 जनवरी 2025 तक निर्माण पूरा किया जाना है । इस रोड की प्रगति भी बहुत धीमी है । अगर एनजीटी ने सड़कों के निर्माण के लिए छग सरकार को निर्देश नहीं दिया होता तो मंजूरी भी नहीं मिली होती।

ठेका कंपनी ने दिया धोखा, फिर से टेंडर

एनजीटी ने तीसरी रोड पूंजीपथरा, तमनार से मिलूपारा 23 किमी के निर्माण का आदेश दिया था । यह सड़क कोयला परिवहन के कारण बर्बाद हो चुकी है। इस रोड के लिए 62.40 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। ठेका मेसर्स राधेश्याम अग्रवाल को मिला था लेकिन ठेकेदार ऐन वक्त पर निर्माण से पीछे हट गया। अब दोबारा टेंडर हो रहा है। पीडब्ल्यूडी ईई ने ठेका कंपनी को डी – ग्रेड करने अनुशंसा भी की है जिस पर राज्य सरकार ने चुप्पी साध ली है

ये भी पढ़े-पार्थ चटर्जी के बाद अब ईडी करने जा रही है TMC के इन 19 नेता और मंत्रियों की संपत्ति की जांच

Tags: Bhupesh BaghelBig NewschhattisgarhNews1India
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Drunk Driving New Rule

ड्रंक एंड ड्राइविंग पर सख्ती, शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, चालान नहीं सीधे होगी गिरफ्तारी जाना पड़ेगा जेल

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Drunk Driving New Rule:Uttar Pradesh में अब शराब पीकर गाड़ी चलाना लोगों को भारी पड़ सकता है। सड़क हादसों को...

: Next Prime Minister of India

Next PM : अगला प्रधानमंत्री कौन ज्योतिष और राजनीति के मेल में उभरे बड़े चेहरे, किसके सितारे हैं सबसे ज्यादा बुलंद?

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Prime Minister of India: भारत की राजनीति में ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों का जिक्र हमेशा से होता रहा है। पुराने समय...

Modi Government Big Decisions

Modi Government के 12 साल, दुनिया में बजा डंका, बदलते भारत की नई कहानी, जानिए वह 12 फैसले जिन्होंने बदली देश की तस्वीर

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

 Modi Government Big Decisions:Modi Government पिछले 12 वर्षों में भारत ने कई बड़े बदलाव देखे हैं। सरकार के कुछ फैसलों...

Ghaziabad Premier League: गाजियाबाद में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जीपीएल के लिए टीमें और खिलाड़ी भिड़ने को तैयार

GPL Jersey And Trophy Launch: गाजियाबाद रॉयल्स के ऑनर अनुराग चड्ढा ने लॉन्च की GPL 2026 की जर्सी-ट्रॉफी, टूर्नामेंट की हुई धमाकेदार शुरुआत

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Ghaziabad Premier League 2026 Begins: गाजियाबाद के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गाजियाबाद प्रीमियर लीग यानी...

Ayodhya Ram Mandir Dharmdhwaj Ceremony

Ram Mandir Dharmdhwaj Ceremony: राम मंदिर परिसर में होगा खास आयोजन, 29 मई को माँ भगवती मंदिर पर फहराया जाएगा धर्मध्वज

by SYED BUSHRA
May 25, 2026

Ayodhya Ram Mandir Event: अयोध्या में 29 मई को राम मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।...

Next Post

ताइवान के मुद्दे पर शेख हसीना ने किया चीन का समर्थन, एक चीन के सिद्धांत पर बांग्लादेश को है भरोसा

Sam Bahadur: भारत के सबसे पहले फील्ड मार्शल, सैम मानेकशॉ की बायोपिक की शूटिंग शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist