देश में आजादी अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी का दिन 15 अगस्त बेहद नजदीक है तो वहीं देश में ‘हर घर तिरंगा’ की लहर दौड़ी रही है। हर घर तिरंगा मुहिम से फरमानी नाज भी जुड़ा गई है। दरअसल 15 अगस्त से पहले फरमानी नाज का नया गाना रिलीज हो गया है। बाकी गानों तरह उनका ये गाना भी जमकर वायरल हो रहा है।
फरमानी के इस गाने को लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। यूजर्स ने फरमानी पर गर्व जताया है। एक यूजर ने ये भी लिखा- संगीत का कोई धर्म नहीं होता। दूसरे ने लिखा- दिल खुश हो गया गीत सुनकर। फरमानी नाज और उनकी पूरी टीम को सलाम। शख्स लिखता है- देश की आवाज… फरमानी नाज….!! गर्व है हमें हम भारतीय हैं.! लोगों के रिएक्शन तो हमने बता दिए।

‘हर घर तिरंगा’ लहराने की अपील
दरअसल इस गाने में उन्होंने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ लहराने की अपील की है। गाने का नाम है ‘हर घर तिरंगा’। इसके द्वारा फरमानी ने हिंदू-मुसलमान के बीच भाईचारे का संदेश दिया है। 15 अगस्त से पहले सामने आया फरमानी का ये गाना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
इस गाने को फरमानी नाज और फरमान नाज ने गाया है। तो वहीं लिरिक्स अनुज मुल्हेड़ा के है और म्यूजिक परविंदर सिंह ने दिया है। देशभक्ति से सराबोर इस गाने में फरमानी नाज ने हिंदू-मुसलमान को भाईचारे और एकता का संदेश दिया है। फरमानी का ये मैसेज इसलिए भी खास है क्योंकि बीते दिनों उन्होंने शिव भजन गाया था जिस पर खूब बवाल हुआ था। मुस्लिम कट्टरपंथियों फरमानी के ‘हर हर शंभू’ गाने पर नाराज हुए थे।

नफरत को हम दूर करेंगे
सॉन्ग ‘हर घर तिरंगा’ में फरमानी नाज ने हिंदू-मुसलमान को मैसेज देते हुए कहा- नफरत को हम दूर करेंगे, प्यार दिलों में इतना भरेंगे, पैगाम हम लाएंगे, हम सबको सुनाएंगे, घर घर लहराएंगे, तिरंगा प्यारा, ये देश हमारा है जान से प्यारा। वहीं फरमानी ने देश को स्वच्छ, नशामुक्त बनाने की अपील की है। सभी देशवासियों से इस संकल्प को उठाने को कहा है।
म्यूजिक वीडियो में फरमानी नाज अपनी पूरी टीम के साथ नजर आ रही हैं। सभी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। फरमानी ने तिरंगा पगड़ी, दुपट्टा, बैंड पहना है। उनकी टीम के बाकी साथी तिरंगा फहराते नजर आए।