Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP में कितने हैं अवैध मदरसें, जिसको बंद कराने के लिए योगी सरकार ने निकाला है आदेश

by Web Desk
September 1, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

योगी सरकार में मदरसे को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। जहाँ, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने का आदेश दिया है। मदरसों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जांचने के लिए योगी सरकार ने यह कदम उठाया है। इसके अलावा सहायता प्राप्त मदरसों के कर्मचारियों और महिलाओं को भी कई फायदे मिलेंगे।

राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि मदरसों में छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के सिलसिले में सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने का फैसला किया गया है। इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। आदेश के मुताबिक, अब मदरसों में प्रबंध समिति के विवादित होने या समिति के किसी सदस्य के गैरमौजूद होने की स्थिति में मदरसे के प्रिंसिपल और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मृतक आश्रित कोटे से नियुक्तियां कर सकेंगे। इससे पहले, प्रबंध समिति में कोई समस्या होने पर मृतक आश्रित को नौकरी के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

May 20, 2026
Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

May 20, 2026

सर्वे में मदरसे का नाम, उसका संचालन करने वाली संस्था का नाम, मदरसा निजी या किराए के भवन में चल रहा है इसकी जानकारी, मदरसे में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की तादाद, पानी, फर्नीचर, बिजली सप्लाई, शौचालय की व्यवस्था, टीचर्स की तादाद, मदरसे में लागू सिलेबस, मदरसे की आय का स्रोत और किसी गैर सरकारी संस्था से मदरसे की संबद्धता जैसी सूचनाएं जुटाई जाएंगी। जब पूछा गया कि क्या राज्य सरकार इस सर्वे के बाद नए मदरसों को मान्यता देने की प्रक्रिया शुरू करेगी, तो राज्य मंत्री ने कहा कि अभी सरकार का मकसद सिर्फ गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के बारे में सूचनाएं जुटाना है।

उत्तर प्रदेश में इस वक्त कुल 16,461 मदरसे हैं जिनमें से 560 को सरकारी अनुदान दिया जाता है। प्रदेश में पिछले छह साल से नए मदरसों को अनुदान सूची में नहीं लिया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री ने बताया कि आज जारी आदेश के मुताबिक, अब मदरसों में प्रबंध समिति के विवादित होने या समिति के किसी सदस्य के अनुपस्थित होने की दशा में मदरसे के प्रधानाचार्य और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मृतक आश्रित कोटे से नियुक्तियां कर सकेंगे। इससे पहले, प्रबंध समिति में कोई समस्या होने पर मृतक आश्रित को नौकरी के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अंसारी ने बताया कि अब सहायता प्राप्त मदरसों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रार्थना पत्र पर संबंधित मदरसे के प्रबंधकों की सहमति और राज्य मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार के अनुमोदन से उनका स्थानांतरण किया जा सकेगा।

सर्वे को लेकर Owaisi का बड़ा हमला

यूपी में मदरसों के सर्वे पर ओवैसी ने कहा – ये सर्वे कयों करा रहे है, सीधे सीधे बोल दें कि नमाज़ मत पढ़िए, मुस्लिम मत रहिये, ये सर्वे नहीं छोटा NRC है।

Barrister @asadowaisi spoke to media on @myogiadityanath Govt Madrasa survey, Military Exercise with China & other issues https://t.co/L8ZSFGFs6k

— AIMIM (@aimim_national) September 1, 2022
Tags: BJPbulldozercmyogiMadarsa NewsNews1IndiaUP NewsUttar Pradeshyogi sarkar
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh में उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Greater Noida Death Case: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की मौत अब एक बड़ा रहस्य बनती जा रही...

Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Night Heatwave Danger: अब तक लोग गर्मियों में सिर्फ दिन की तेज धूप और लू से बचने की तैयारी करते...

Kerala Jackfruit Capital

Jackfruit Capital: कौन सा राज्य कहलाता है ‘कटहल कैपिटल’, खेती बना कमाई का बड़ा जरिया, अकेले उगाता है देश का आधा उत्पादन

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Jackfruit Capital of India: गर्मियों के मौसम में कटहल की सब्जी लोगों को खूब पसंद आती है। कई घरों में...

Next Post

Portugal: भारतीय महिला को पड़ा दिल दौरा, अस्पताल मेें बेड नहीं मिलने से हुई मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा

राखी सावंत ने बयां किया 4 घंटों तक चली surgery का दर्द, इस परेशानी का कर रही थी सामना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist