बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

BJP के स्टिंग ऑपरेशन के बाद दिल्ली शराब घोटाले में एक बार फिर ED हुई एक्टिव, 30 से ज्यादा जगहों पर मारा छापा

by Web Desk
सितम्बर 6, 2022
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को दिल्ली शराब घोटाला केस में 30 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। ये छापे दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई समेत कई शहरों में मारे गए हैं। कई शराब कारोबारियों के ठिकानों पर भी ED की टीमें मौजूद हैं। ED  मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया के आवास में फिलहाल छापेमारी नहीं हो रही है।

दिल्ली सरकार द्वारा बीते दिनों लाई गई आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपों की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय की भी एंट्री हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 6 राज्यों में मंगलवार को शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली स्थित जोरबाग में ईडी ने समीर महेंद्रू के यहां छापा मारा है। समीर, मेसर्स इंडो स्प्रिट्स के एमडी हैं और उन्होंने 1 करोड़ रुपए मेसर्स राधा इंडस्ट्रीज के राजेन्द्र प्लेस स्थित यूको बैंक के एकांउन्ट में ट्रांसफर किए थे।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026

अब तक की जानकारी के मुताबिक मूल रूप से आज की ईडी की कारवाई प्राइवेट व्यक्तियों के खिलाफ हो रही है जिनका नाम सीबीआई की प्राथमिकी में दर्ज है। जिसमें दिल्ली आबकारी नीति मामले में कुल 30 से ज्यादा लोकेशन पर छापेमारी की जा रही है।

भाजपा ने एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार जानबूझकर शराब ठेकेदारों को फायदा पहुंचा रही थी और इसके बदले उनसे पैसे वसूल रही थी। 

भाजपा ने दावा किया कि स्टिंग वीडियो में बोल रहा व्यक्ति कुलविंदर मारवाह है। वह दिल्ली एक्साइज स्कैम मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए एफआईआर में 13वें नंबर के आरोपी शनि मारवाह के पिता हैं। वीडियो में कुलविंदर मारवाह यह कहते सुने जा सकते हैं कि किस तरह दिल्ली में शराब का खेल चल रहा था। वह कहते हैं कि एक रुपए के सामान पर 80 पैसे का फायदा होता है। हमने एक साल में 253 करोड़ दिए हैं। बाकियों से तो 500-500 करोड़ लिया है। वो कहते हैं कि हमें पैसे दे दो फिर जो चाहे करो। 

संबित पात्रा ने कहा, “आज इस प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से जो हम दिखाने वाले हैं, उसमें स्टिंग मास्टर का स्टिंग हो गया है। अरविंद केजरीवाल जब मुख्यमंत्री बने थे तब उन्होंने कहा था कि देखो जी अगर कोई भ्रष्टाचार करे तो आप उसका स्टिंग कर लेना। उसकी रिकॉडिंग कर लेना और हमें भेज देना। हम सच दिखा देंगे।”

Tags: AAPAAP partyArvind Kejriwal NewsBJPDelhidelhi newsliquor newsliquor shopmanish sisodiaNews1IndiaSambit PatraSting operation
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Next Post

WAR: महेश बाबू-थलापति विजय की वजह से झगड़ रही है जनता,क्यों ट्रेंड कर रहा National Troll Material Vijay ?

142 साल बाद पूर्वजों को खोजने वेस्टइंडीज से जौनपुर पहुंची तीसरी पीढ़ी की महिला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In