शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

DNA में हुआ खुलासा..बच्चे जुड़वा लेकिन पिता अलग-अलग,19 साल की युवती ने दिया जन्म, विशेषज्ञों ने उठाया राज से पर्दा

by Anu Kadyan
सितम्बर 9, 2022
in बड़ी खबर, विदेश, विशेष

पुर्तगाल से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप सोच में पड़ जाओगे और कहोगे ये कैसे हो सकता है। दरअसल 19 साल की एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। जब 8 महिने बाद पिता ने दोनों बच्चों का DNA टेस्ट किया गया तो चिकित्सकों ने पाया कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। यानी शख्स केवल एक बच्चे का पिता था। आप ये जानकर हैरान रह गए होंगे।

दोनों की एक जैसी शक्ल

आपको बता दें ऐस मामलों को विज्ञान की भाषा में हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन कहते हैं। यह दुनिया का 20वां ऐसा मामला है। वहीं एक और हैरान कर देने वाली बात है कि जन्म के बाद दोनों बच्चों की शक्ल मिलती थी लेकिन DNA  नहीं। शक्ल मिलने की वजह से मां को लगता था कि दोनों का पिता भी एक ही होगा। लेकिन जांच रिपोर्ट ने तो कुछ और ही खुलासा किया। पुर्तगाल में यह मामला सुर्खियां बटोर रहा है और सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि जुड़वा बच्चों में अलग-अलग पिता का DNA कैसे पहुंचा और ऐसे हालात कब बने।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

दो पुरुषों के साथ रिलेशनशिप में थी महिला

जानकारी के मुताबिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन का मामला है। जो एक दुर्लथ स्थिति है। जिसमें जन्म होने वाले दोनों जुड़वा बच्चों में अलग-अलग पिता का DNA पाया जाता है। वहीं इस विषय पर अध्ययन कर रहे डॉ. टुलियो जॉर्ज का कहना है कि हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन की स्थिति तब बनती है जब मां के शरीर में मौजूद अंडे दो अलग-अलग पुरुषों के जरिए फर्टिलाइज हो जाते हैं। वहीं महिला ने भी यह बात स्वीकार की है कि उसने दो अलग-अलग पुरुष के साथ सम्बंध बनाए थे। यानी वो दो अलग-अलग पुरुषों के साथ रिलेशनशिप में थी। यही बच्चों में अलग-अलग डीएनए की वजह बने हैं।

विशेषज्ञों ने खोला राज

विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ ही दिनों के अंतराल पर अलग-अलग पुरुषों का स्पर्म महिला में पहुंचना ही ऐसे जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकते हैं। जिनमें अलग-अलग पिता का DNA हो सकता है। हो सकता है कि दुनिया में इसके 20 से अधिक मामले हों लेकिन DNA जांच न होने के कारण ऐसे मामले सामने नहीं आ पाते।

वहीं द गार्जियन की रिपोर्ट में एसोसिएशन ऑफ क्लीनिकल एम्ब्रायोलॉजिस्ट की चेयरपर्सन जैसन कहती हैं कि महिला एक समय में दो एग रिलीज करती हैं और अलग-अलग पुरुष के साथ सम्बंध बनाने पर अलग-अलग एग फर्टिलाइज होते हैं। ऐसे हालात में हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन की स्थिति बनती है।

अलग-अलग गर्भनाल से जुड़े होते हैं बच्चे

आसान भाषा में समझें तो जब मां के दो अलग-अलग एग दो अलग-अलग पुरुषों के स्पर्म के जरिए फर्टिलाइज हो जाते हैं तो बच्चे जुड़वा ही पैदा होते हैं। हालांकि मां की कोख में बच्चे अलग-अलग गर्भनाल से जुड़े होते हैं। दोनों बच्चों में मां का जेनेटिक मैटेरियल तो एक जैसा होता है। लेकिन पिता का जेनेटिक मैटेरियल अलग-अलग रहता है। हालांकि यह स्थिति इतनी आसानी से नहीं बनती। यह एक दुर्लभ स्थिति है। दुनिया में अब तक ऐसे मात्र 20 मामले ही सामने आए हैं। इसलिए यह मामला चौंकाने वाला है।

ये भी पढ़े-साजिश..घर पर पड़ा था मृत मां का शव, इधर नौकरी के लालच में छोटा बेटा बड़े के लिए बिछा रहा था ऐसा जाल  

Tags: 19 year old girlAntónio CostaBig Newsdifferent fatherDNAexpertsNews1IndiaPortugaltwins

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Brahmastra: जब जनता विरोध कर रही हैं तो एडवांस में 2.5 लाख टिकट बुक कैसे? ऐसी फिल्मों को अब तक 7 ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुके

Rudraprayag: केदारनाथ के इतिहास में पहली बार,126 दिन में 11 लाख तीर्थ यात्रियों ने किये बाबा केदार के दर्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In