बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट के फैसले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने BJP के नेताओं पर ऐसे साधा निशाना

by Abhinav Shukla
सितम्बर 13, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, वाराणसी, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Gyanvapi Masjid Verdict: वाराणसी के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस में अदालत ने सोमवार को अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने यह माना कि श्रृंगार गौरी की पूजा-अर्चना की मांग को लेकर दायर की गई याचिका सुनवाई योग्य है। जिसमें कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की अर्जी को खारिज कर दिया है। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी मुद्दे पर वाराणसी जिला कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए ट्वीट कर लिखा कि, “करवट लेती मथुरा, काशी!” और कहा कि सभी लोग न्यायालय के फैसले का सम्मान करें। सभी पक्ष शांति भी बनाए रखें। कहा, जो होगा विधि सम्मत होगा। कहीं भी विवाद उत्पन्न करने की कोशिश न की जाए।

अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का ट्वीट बहुत कुछ इशारा कर रहा है, क्योंकि मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि का मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले की भी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा था कि कोर्ट के इस फैसले से प्रदेश में खुशी की लहर है।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
https://twitter.com/kpmaurya1/status/1569272642829697026?s=20&t=lgOzG4jkIzg9gM8vH4b67A

बता दें कि वाराणसी के जिला जज ए. के. विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला उपासना स्थल अधिनियम और वक्फ अधिनियम के लिहाज से वर्जित नहीं है। लिहाजा वह इस मामले की सुनवाई जारी रखेगी। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।

दूसरी ओर वाराणसी जिला अदालत के फैसले पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने सोमवार को कहा कि मस्जिद का प्रबंधन देखने वाली इंतजामिया कमेटी को हाई कोर्ट में इस फैसले को तुरंत चुनौती देनी चाहिए। ओवैसी ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर के आधुनिकीकरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब इसका उद्घाटन किया तो उस समय काशी मंदिर के प्लाट नंबर 93, 94 को दूसरे प्लाट से बदला गया। प्लाटों की यह अदला-बदली मालिकों के बीच हुई।

ओवैसी ने कहा कि वक्फ बोर्ड के 1942 के गजट में इसे मस्जिद और इसे वक्फ की संपत्ति बताया गया। ओवैसी ने कहा, ‘बाबरी मस्जिद पर जब फैसला आया तभी मैंने कहा था कि आगे और दिक्कत होगी। 1991 का प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट मौजूद है फिर भी इस तरह का फैसला आता है। इस तरह के अदालती फैसलों से देश अस्थिर होगा।’

https://twitter.com/ani_digital/status/1569311917331849216?s=20&t=CrbYgaMGh0WbGzqHAK4eoQ

वहीं, कोर्ट के इस फैसले पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा, “बाबा विश्वनाथ जी मां श्रृंगार गौरी मंदिर मामले में माननीय न्यायालय के आदेश का स्वागत करता हूं। सभी लोग फैसले का सम्मान करें”

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1569260761540866050?s=20&t=WZ3CFsQabAA1u9FNoQ7uQw

ओवैसी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या यूपी सरकार मुसलमानों की भी सरकार नहीं है? कैसे मंत्री हैं? खुलकर अपनी नफरत को जाहिर कर रहे हैं।

कोर्ट के फैसले के दौरान हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन कोर्ट में मौजूद थे। हालांकि मुख्य याचिकाकर्ता राखी सिंह कोर्ट में मौजूद नहीं थीं। कुल 62 लोगों को कोर्ट रूम में मौजूद रहने की इजाजत दी गई थी। ज्ञानवापी मस्जिद के कैंपस में मौजूद श्रृंगार गौरी मंदिर में पूजा की अनुमति देने वाली याचिका पर 24 अगस्त को हिंदू और मुस्लिम पक्ष की बहस पूरी हो गई थी। इसके बाद वाराणसी के जिला जज एके विश्वेश ने 12 सितंबर यानी आज तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार ने एक ट्वीट में कहा, सत्य की जीत! हिंदू पक्ष द्वारा दायर मुकदमे को विचारणीय घोषित करने वाला वाराणसी की अदालत का फैसला महादेव की कृपा के कारण है! हर हर महादेव. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आदेश का स्वागत करते हुए कहा, “काशी और मथुरा हमारी सनातन संस्कृति की पहचान हैं. हम अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं और सभी से शांति की अपील करते हैं.”

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक ट्वीट में कहा, बम बम बोल रहा है काशी. बाबा सबका भला करें. हर हर महादेव।

https://twitter.com/ManojTiwariMP/status/1569250522200444928?s=20&t=vNjIBWDQs4gDL_L0U784Lw
Tags: AIMIMAIMIM Chiefasaduddin owaisiBJPcmyogideputy CMKeshav Prasad MauryaNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती घोटाला: CBI ने देश में 33 जगह पर मारा छापा

लखनऊ से चलने वाली ट्रेनों में होने जा रहा है सबसे बड़ा बदलाव, स्लीपर कोच की जगह अब लगेंगे थर्ड एसी कोच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In