शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े समुद्री अभ्यास ‘काकाडू’ में भारतीय नौसेना कर रही है ये कमाल

by Abhinav Shukla
सितम्बर 13, 2022
in देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में पिछले माह हुए हवाई युद्ध अभ्यास ‘पिच ब्लैक’ के बाद अब दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री अभ्यास ‘काकाडू-2022’ शुरू हुआ है। बंदरगाह और समुद्र दोनों में दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास में 14 देशों की नौसेनाओं के जहाज और समुद्री विमान शामिल हो रहे हैं। बहुराष्ट्रीय नौसेना अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय नौसेना अपने युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा और समुद्री गश्ती विमान पी-8आई के साथ ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में पहुंच गई है।

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की मेजबानी में हो रहा ‘काकाडू-2022’ दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री अभ्यास है। 12 सितंबर से शुरू हुए इस अभ्यास में 20 से अधिक देशों के लगभग 3,000 नौसैन्य कर्मी, 15 से अधिक जहाज, 30 से अधिक विमान भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंच गए हैं। उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई अभ्यास क्षेत्र में 24 सितंबर तक चलने वाले अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान फ्लीट कमांडर और जहाज के चालक दल भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन योजना बातचीत और खेल गतिविधियों में संलग्न होंगे। इस बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय नौसेना भी अपने युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा और समुद्री गश्ती विमान पी-8आई के साथ ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में पहुंच गई है। यह अभ्यास ऑस्ट्रेलियाई नौसेना का प्रमुख द्विवार्षिक गतिविधि है जिसकी शुरुआत1993 में चार नौसेनाओं, 15 जहाजों और पनडुब्बियों और 2000 कर्मियों की भागीदारी के साथ शुरू हुई थी लेकिन इसके बाद से लगातार अभ्यास के आकार और जटिलता में वृद्धि हुई है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड ने भाग लेने वाले देशों के कर्मियों का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत किया। कोरोना महामारी के चलते 2020 में समुद्री अभ्यास ‘काकाडू’ नहीं हो पाया था। इसलिए यह अभ्यास का पंद्रहवां संस्करण है। ऑस्ट्रेलिया के कमांडर रियर एडमिरल जोनाथन अर्ली ने अभ्यास काकाडू की वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष के अभ्यास का विषय ‘साझेदारी, नेतृत्व और मित्रता’ है। हमारा लक्ष्य समुद्र और तट पर 15 दिनों से अधिक की गहन गतिविधि के दौरान अभ्यास में भाग लेने वाली नौसेनाओं के बीच दोस्ती के गठबंधन को मजबूत करना है। यह अभ्यास समुद्री युद्ध तक बहुराष्ट्रीय समुद्री गतिविधियां शुरू करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।

पिछले 30 वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई समुद्री अभ्यास ‘काकाडू’ में सिंगापुर, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस (न्यू कैलेडोनिया), भारत, पाकिस्तान, ब्रुनेई, तिमोर-लेस्ते, टोंगा, हांगकांग (यूनाइटेड किंगडम), कनाडा, बांग्लादेश, कंबोडिया, वियतनाम, फिजी, संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, कुक आइलैंड्स, श्रीलंका, चिली, चीन ने हिस्सा लिया है।

पिछले माह डार्विन में हुए हवाई युद्ध अभ्यास ‘पिच ब्लैक’ में शामिल हुई भारतीय वायुसेना की टुकड़ी में 100 से अधिक वायु योद्धा शामिल थे, जिन्हें चार सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू और दो सी-17 विमानों के साथ तैनात किया गया था। ग्रुप कैप्टन वाईपीएस नेगी के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया गई वायु सेना की टुकड़ी में 45 गरुड़ विशेष बल के जवान भी शामिल थे। भारत से ऑस्ट्रेलिया जाते और लौटते वक्त सुखोई-30 एमकेआई (Sukhoi Su-30MKI) विमानों को पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टैंकरों ने मध्य हवा में ईंधन दिया था।

Tags: AustraliaBig NewsIndian NavykakaduKakadu 2022News1India
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

T10 लीग आबू धाबी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बने भारत के राजीव खन्ना

Sunil Grover Biography: 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करने वाले कॉमेडियन एक समय पर कमाते थे सिर्फ 500 रुपये

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In