Wednesday, June 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

देश की 23 आईआईटी में इस वर्ष 16,598 सीटों पर मिलेंगे प्रवेश

by Juhi Tomer
September 13, 2022
in शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

कोटा। जेईई-एडवांस्ड 2022 के रिजल्ट में चयनित 40,712 विद्यार्थियों के लिये अब जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके माध्यम से देश की 23 आईआईटी की 16,598 सीटों पर रैंक के अनुसार बीटेक व बीआर्क में प्रवेश दिये जायेंगे। जेईई-मेन एवं एडवांस्ड में क्वालिफाई विद्यार्थी 21 सितम्बर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईस फिलिंग कर सकते हैं।

एलन कॅरिअर इंस्टीट्यूट के निदेशक बृजेश माहेश्वरी के अनुसार, इस वर्ष देश के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी, 33 जीएफटीआई की कुल 54477 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। ऑनलाइन जोसा काउंसलिंग में विद्यार्थियों को कुल 112 संस्थानों की 469 ब्रांचेज को भरकर लॉक करने का विकल्प दिया गया है। देश के लाखों विद्यार्थी इस काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं।

RELATED NEWS

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

June 22, 2026
Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

June 20, 2026

बीटेक के लिये 10 आईआईटी में 15 नई ब्रांचें

इस वर्ष 10 आईआईटी ने 15 नई ब्रांचों की शुरुआत की है। आईआईटी मुम्बई में 4 वर्षीय एनर्जी इंजीनियरिंग की 47 सीटें, आईआईटी रूड़की में डेटासाइंस और आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग 40 सीटें, आईआईटी गुवाहाटी की एनर्जी इंजीनियरिंग की 20 सीटें, आईआईटी हैदराबाद में इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग विद आईसी डिजाइन एण्ड टेक्नोलॉजी की 16 सीटें , आईआईटी गांधीनगर में पांच वर्षीय कम्प्यूटर साइंस की 20 एवं इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग की 20, आईआईटी जोधपुर में फिजिक्स विद् स्पेशलाइजेशन एवं कैमेस्ट्री विद् स्पेशलाइजेशन की 32, आईआईटी रूपड़ में इंजीनियरिंग फिजिक्स की 25, आईआईटी धारवाड़ में केमिकल एवं बायोकेमिकल इंजीनियरिंग की 15, मैथेमेटिक एण्ड कम्प्यूटिंग की 28, सिविल एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग की 15, इंटर डिसिप्लनरी साइंसेज की 57, आईआईटी भिलाई में मेकाट्रोनिक्स इंजीनियरिंग की 20, पलक्कड़ में डेटा साइंस एवं इंजीनियरिंग की 28 सीटें नई जुड़ी हैं, जिन पर प्रवेश शुरू किया गया है। इन 10 आईआईटी की नई ब्रांचेज की 383 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।

आईआईटी-एनआईटी में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग जारी है, विद्यार्थी 112 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 469 से ज्यादा प्रोग्राम को प्राथमिकता के घटते क्रम में भर रहे हैं। इसके लिए विद्यार्थी ब्रांचों के स्कोप एवं अपनी रुचि के अनुसार कॉलेज ब्रांच को प्राथमिकता दें ताकि वो जोसा काउंसलिंग में किसी भी राउंड में सीट आवंटित होने पर फ्लोट एवं स्लाइड के विकल्प को चुनकर आगे की राउंड की काउंसलिंग में भाग ले सके।

कैसे करें च्वाइस फिलिंग

कॅरिअर एक्सपर्ट के अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को च्वाइस फिलिंग का अवसर एक बार ही दिया गया है, अतः विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों के विकल्प को अपनी प्राथमिकता के घटते क्रम में भरें। विद्यार्थी गत वर्षों की कॉलेजों की ओपनिंग एंड क्लोजिंग रैंक्स को देखते हुए कॉलेजों को चुनने के ट्रेण्ड का अनुमान लगा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी रैंक के अनुसार गत वर्षों की क्लोजिंग रैंक से नीचे की रैंक वाले कॉलेज ब्रांचों को भी अपनी रुचि अनुसार कॉलेज प्राथमिकता सूची के क्रम में शामिल करे। जोसा काउंसलिंग में कॉलेजों को भरने से पूर्व अपनी प्राथमिकता के कॉलेजों की सूची कागज पर बनाकर उसका आकलन कर ही ऑनलाइन भरें ताकि गलती होने की संभावना ना रहे। विद्यार्थियों को कॉलेज च्वाइस लॉक करने से पूर्व अवश्य पूर्ण चेक करें क्योंकि लॉक करने के उपरान्त उसमें बदलाव संभव नहीं होंगे।

Tags: educationEDUCATION NEWSiit admission 2022News1India
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

ARP Process : नई व्यवस्था लागू, परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चुने जाएंगे शिक्षक, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा मोबिलिटी भत्ता

ARP Process : नई व्यवस्था लागू, परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चुने जाएंगे शिक्षक, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा मोबिलिटी भत्ता

by Kirtika Tyagi
June 16, 2026

ARP Selection Process : शिक्षा विभाग ने एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन की प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। एआरपी...

Next Post

श्रीकांत त्यागी प्रकरण में निर्दोष युवकों पर से मुकदमे वापस लेने के लिए त्यागी समाज की रोहाना में बैठक

समाजवादी विधायको के साथ नही बैठेंगे शिवपाल, विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख अखिलेश ने किया आग्रह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist