Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

समाजवादी विधायको के साथ नही बैठेंगे शिवपाल, विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख अखिलेश ने किया आग्रह

by Juhi Tomer
September 13, 2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपने चाचा व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव के लिए आगे की पंक्ति में सीट मांगी है। उन्होंने कहा है कि शिवपाल यादव सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं और वह एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इसलिए उन्हें विधान सभा मण्डप में अग्रिम पंक्ति में बैठने की व्यवस्था की जाए।

सपा के खेमे में यह चर्चा की जा रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश) ने चाचा शिवपाल को सम्मान देने का काम किया है। दूसरी तरफ सियासी गलियारे में चर्चा इससे इतर है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव द्वारा अपने चाचा शिवपाल यादव के लिए आगे की पंक्ति में सीट की मांग, उन्हें इज्जत देने से ज्यादा अपने से दूर करने की रणनीति दिखाई दे रही है।

RELATED NEWS

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

May 21, 2026
Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

May 21, 2026


अखिलेश ने शिवपाल को अपने से दूर करने का एक रास्ता खोज निकाला है। दरअसल सदन में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अखिलेश यादव हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी की तरफ से आगे की पंक्ति में अखिलेश यादव ही बैठ सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष की सीट निर्धारित है। सपा के लिए निर्धारित सीटों में वह समायोजित नहीं हो पा रहे हैं। लिहाजा अखिलेश ने एक तीर से दो निशाना साधते हुए प्रसपा अध्यक्ष के नाते शिवपाल यादव के लिए आगे की पंक्ति में सीट की मांग की है। अगर विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी यह मांग मान ली तो इससे शिवपाल यादव आगे की ही पंक्ति में नहीं बल्कि सपा से अलग बैठेंगे। इस प्रकार शिवपाल यादव सपा के साथ ही अपने भतीजे से सदन में भी दूर हो जाएंगे।


उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच तालमेल अच्छा नहीं रहा है। एक दूसरे के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच की रार कई बार सार्वजनिक हो चुकी है। कुछ लोग इसे उसी रार का परिणाम मान रहे हैं। हालांकि सपा वरिष्ठ नेता मनोज पाण्डेय ने मंगलवार को पत्रकारों के सवाल पर कहा कि शिवपाल वरिष्ठ नेता हैं। इसलिए उन्हें आगे की कतार में बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसीलिए पत्र लिखा है।

Tags: Akhilesh YadavNews1IndiaSamajwadi PartyShivpal YadavUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh में उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और...

Next Post

पत्नी अनुष्का के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं Virat Kohli, देखिए Photos

शादाब शम्स के बयान पर कांग्रेस नेताओं तथा मुस्लिम धर्मगुरुओं का घमासान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist