शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

PFI ठिकानों पर NIA की रेड, प्रमुख सहित सैकड़ों लोगों पर कसा शिकंजा, जानें किस राज्य से हुई कितनी गिरफ्तारी

by Anu Kadyan
सितम्बर 22, 2022
in देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

टेरर फंडिंग मामले में NIA और ED की 13 राज्यों में छापेमारी की है। इस दौरान सैकड़ों लोगों पर शिकंजा कसा गया है। इस छापे के बाद कर्नाटक और केरल में PFI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं कर्नाटक के मंगलुरु में भी NIA की छापेमारी के खिलाफ PFI और SDPI के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

आतंकवादियों पर शिकंजा कसने के लिए आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA और ED ने केरल, तमिलनाडु, सहित 13 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिन राज्यों में NIA ने छापेमारी की है उनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली,  पश्चिम बंगाल, असम, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। आपको बता दें कि PFI और उससे जुड़े लोगों की ट्रेनिंग गतिविधियों, टेरर फंडिंग और लोगों को संगठन से जोड़ने के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। 

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

इन राज्यों से इतनी गिरफ्तारी


NIA, ED और राज्य पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से 11 राज्यों में अब तक 106 PFI सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें केरल-22, मध्यप्रदेश-4, महाराष्ट्र-20, पुडुचेरी-3, राजस्थान-2, आंध्र प्रदेश-5, असम-9, दिल्ली-3, कर्नाटक-20, तमिलनाडु-10 और यूपी से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दें कि NIA के अधिकारियों ने तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पार्टी कार्यालय पर छापेमारी की। पीएफआई के 50 से ज्यादा सदस्यों ने छापेमारी के खिलाफ पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

NIA और ED ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में PFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष OMA सलाम के घर छापेमारी की है। साथ ही PFI के दिल्ली हेड परवेज अहमद के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर ली है।

PFI नेताओं के घरों में रेड

वहीं इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने PFI पर NIA के छापे को लेकर NIA, गृह सचिव, औरग डीजी NIA सहित अधिकारियों के साथ बैठक की।

फिलहाल PFI के राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर के नेताओं के घरों में रेड जारी है। इसके अलावा राज्य समिति कार्यालय पर भी छापेमारी की जा रही है। इस  दौरान संगठन ने कहा कि असहमति की आवाज को दबाने के लिए फांसीवादी शासन एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल करने का विरोध करते हैं। 

वहीं चार्जशीट में जिन लोगों के नाम शामिल हैं। उनमें के ए रऊफ शेरिफ, दिल्ली स्थित सीएफआई के महासचिव मसूद अहमद, CFI के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतीकुर रहमान, PFI से जुड़े पत्रकार सिद्दीकी कप्पन और मोहम्मद आलम के नाम शामिल हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन में NIA ने PFI के ठिकानों पर छापा मारा है। PFI के मध्य प्रदेश लीडर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चार नेता इंदौर और उज्जैन से गिरफ्तार किए गए।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छापेमारी में दो संदिग्धों को लखनऊ से हिरासत में लिया गया है।
फिलहाल बिहार के पूर्णिया में PFI कार्यालय में तलाशी ले रही है।

17 फरवरी 2007 हुआ था PFI का गठन


मिली जानकारी के अनुसार पॉपुलर फ्रट ऑफ इंडिया यानी PFI का गठन 17 फरवरी 2007 को हुआ था। यह संगठन दक्षिण भारत में तीन मुस्लिम संगठनों का विलय से बना था। इनमें कर्नाटक फोरम फॉर डिग्निटी, केरल का नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट और तमिलनाडु का मनिथा नीति पसराई शामिल थे। वहीं PFI के अनुसार यह संगठन इस वक्त देश के 23 राज्यों में सक्रिय है।

देश में स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट पर बैन लगने के बाद PFI का विस्तार तेजी से हुआ है। इसमें महिलाओं के लिए नेशनल वीमेंस फ्रंट व विद्यार्थियों के लिए कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे संगठन शामिल हैं। वहीं राजनीतिक पार्टियां चुनाव के वक्त एक दूसरे पर मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन पाने के लिए PFI की मदद लेने का भी आरोप लगाती हैं। PFI पर समाज विरोधी और देश विरोधी गतिविधियां करने के आरोप लगते रहते हैं।

इससे पहले NIA की टीम ने 18 सितंबर को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी। दोनों राज्यों से दो-दो लोगों को हिरासत लिया गया था। फिलहाल दोनों राज्यों में 23 से ज्यादा टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। 

ये भी पढ़े-Barabanki: अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, NIA और यूपी ATS की टीम ने पकड़ा PFI का कोषाध्यक्ष, सैकड़ों लोग गिरफ्तार

Tags: arrestslatest updateNews1IndiaNIANIA raids on PFIPFIstate
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Swara Bhasker: "बॉलीवुड इंडस्ट्री को एकजुट होने की जरूरत है", "बायकॉट ट्रेंड पेड है", करण जौहर पर किया बड़ा खुलासा

Saharanpur: पति अपनी पत्नी के जरिये लोगों को इस तरह से Honey Trap में फंसाता था, फिर ब्लैकमेल करके वसूलता था पैसे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In