शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Hijab Row: ईरान में Hijab पर अनोखा प्रदर्शन, महिलाएं अपने बाल काटकर-हिजाब जलाकर कर रही विरोध, 4 महिलाओं की हत्या

by Muskaan Rajput
सितम्बर 26, 2022
in देश, बड़ी खबर, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Hijab Row: ईरान में हिजाब को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही महिलाएं 9 दिनों से सड़कों पर हैं. आलम यह है कि हिजाब के विरोध में धार्मिक कानून के खिलाफ ये तीन शब्द ‘जिन, जां, आजादी’ इस समय हर शहर में गूंज रहे हैं. जिसका मतलब औरत, जिंदगी और आजादी है. इसकी शुरुआत 16 सितंबर को 22 साल की लड़की महसा अमिनी की मौत के बाद हुई थी. महसा को सिर ठीक से न ढकने के लिए हिरासत में लिया गया था.

इस बीच सरकार भी प्रदर्शन से निपटने के लिए पूरी ताकत लगा रही है. लेकिन निशाने पर महिलाएं हैं. विरोध का चेहरा बनने वाली महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है. वे कहां हैं, कोई नहीं जानता. इसी तरह की फायरिंग में अबतक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कुर्दिस्तान में ही 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 750 लोग घायल हो गए. जबकि 1000 ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

4 महिलाओं की हत्या की पुष्टि

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने चार महिलाओं की हत्या की पुष्टि की है. इनके नाम हदीस नजफी, गजाला चेलावी, हनाना किया और माहशा मोगोई बताए गए है, इन सभी को गोली मार दी गई. कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें ईरानी सेना घरों पर हमले कर रही है. दरवाजों से गोलियां चला रही है. इंटरनेट बंद होने से बाहरी दुनिया को पुलिस की कार्रवाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल रही है.

तेहरान के चौराहों पर खुले सिर निकलीं महिलाएं

वहीं राजधानी तेहरान के मुख्य चौराहों पर महिलाएं निकल आई और अब उनके साथ पुरुष भी हैं. इसका असर देश के सभी 31 प्रांतों में पहुंच गया है. महिलाओं ने हिजाब तो निकाल ही दिया है, मगर ईरान के सत्ता को चुनौती दी है, और अपने बाल भी काट दिए हैं. कुर्दों के अधिकारों के लिए काम करने वाले मानवाधिकार संगठन हेंगव से जुड़ी अज़िन शेखी कहती हैं- प्रदर्शनों का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं. वे सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं.

प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा- राष्ट्रपति

शुक्रवार को कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों ने ईरान में हिजाब के विरोध में मार्च निकाला था. राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा. ईरान में स्थिति की निगरानी कर रहे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बताया कि सभी कुर्द-बहुल शहरों में सुरक्षा बल बहुत अत्याचार कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों को गोली मारी जा रही है. पुलिस के जवान बंद घरों पर गोलीबारी कर रहे है.

सरकार ने बंद कर दिया था इंटरनेट

ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे 20 वर्षीय हदीस नजफी के पुलिस फायरिंग में मारे जाने की खबर है. उनकी मौत से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दरअसल शनिवार को हदीस तेहरान से कुछ दूर स्थित कराज शहर में कई महिलाओं के साथ विरोध कर रहीं थीं, इस दौरान पुलिस ने उन्हें 6 गोलियां मारी थी. प्रदर्शनों से घबराए और ईरान की कट्टरपंथी सरकार ने कुछ दिन पहले इंटरनेट बंद कर दिया था.

20 साल की स्टूडेंट नजफी को 6 गोलियां मारी

इंटरनेट बंद होने के कारण वहां से बहुत कम जानकारी निकल कर सामने आ रही है, पुलिस हिरासत में मेहसा की मौत के बाद विरोध प्रदर्शनों की कमान संभालने वाली महिलाओं या लड़कियों में नजफी सबसे आगे थीं और इसी वजह से वो इब्राहिम रईसी सरकार की आंखों की किरकिरी बनी हुई थीं. 20 साल की स्टूडेंट नजफी ने पुलिस के सामने भी हिजाब नहीं पहना था और उनके सामने ही काट दिए थे. ऐसे ही एक विरोध प्रदर्शन के दौरान शनिवार को करज में मॉरल पुलिस ने नजफी को 6 गोलियां मार दी थी.

इसे भी पढ़ें – Iran Protest: हिजाब की आग, ईरान खाक..Amini की मौत के बाद महिलाओं ने काटे बाल, आग में झोंके Hijab

Tags: Hijab ControversyHijab in IranHijab RowNews1India
Share198Tweet124Share50

Muskaan Rajput

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Tushar Kalia बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के नए विनर

Navratri 2022: 51 फीट ऊंचे स्तंभों पर जलते हैं 1011 दीये, 5 मिनट में जगमगा उठता है मंदिर, क्या है माता हरसिद्धि की मान्यता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist