Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Rajasthan Politics: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से इसलिए पीछे हटे CM गहलोत, बताई बागी विधायकों की नाराजगी की वजह…

Anu Kadyan by Anu Kadyan
October 2, 2022
in बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में हुए सियासी हंगामे के बाद खुलकर बोलते नजर आए। दरअसल जब उनसे पूछा गया कि क्या सब ठीक है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि एक लाइन का प्रस्ताव तक पारित नहीं हो पाया। इसका मुझे भी बेहद दुख है कि मैं सीएम हूं लेकिन में प्रस्ताव पारित नहीं करवा पाया। इसलिए मैंने सोनिया गांधी से माफी भी मांगी है।

मैं उसकी जिम्मेदारी लेता हूं

जब उनसे पूछा गया कि ऐसी स्थिति क्यों आई। तो इसपर उन्होंने कहा कि ‘मैंने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा को विधायकों को समझाने के लिए भेजा था। लेकिन वे बहुत नाराज थे। दरअसल मैंने 2020 में उनसे वादा किया था कि मैं आपका अभिभावक बनूंगा। लेकिन अब उन्हें चिंता थी कि राजस्थान में अकेले रहने से उनका क्या होगा। मैं विधायक दल का नेता हूं। इस नाते से मैं उसकी जिम्मेदारी लेता हूं।’ आपको बता दें कि 2020 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने विधायकों के साथ बगावत कर दी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत से नाराज होकर मानेसर चले गए थे। लेकिन आलाकमान के निर्देश पर पायलट वापस आ गए।

RELATED POSTS

Mahoba

सपा कार्यकर्ता की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल, महोबा रेप केस में चाचा-भतीजे की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप!

January 25, 2026
UP Aided Schools

एडेड स्कूलों के आए ‘अच्छे दिन’: जितने ज्यादा बच्चे, उतनी ज्यादा मदद; कमेटियां करेंगी सर्वे।

January 25, 2026

अध्यक्ष पद की रेस में खड़गे एकतरफा जीतेगें’

सीएम गहलोत ने कहा कि ‘विधायकों ने सोचा कि दूसरों को स्वीकार करने से बेहतर है कि बगावत करदें। उन्होंने पायलट खेमे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ‘सभी जानते हैं कि कुछ विधायक अमित शाह, जफर इस्लाम व धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठे थे। बीजेपी सरकार गिराने की कोशिश में है।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव पर गहलोत ने बोलते हुए कहा कि शशि थरूर अच्छे उम्मीदवार हैं। क्योंकि ‘हमने उन्हें यूएन महासचिव का चुनाव लड़ने के तरीके से देखा है। वह कुलीन वर्ग से ही आते हैं। लेकिन बात ये है उनके पास खड़गे जैसा अनुभव नहीं है। क्योंकि खड़गे 11 बार चुनाव जीत चुके हैं। वो अपने अनुभव से बूथ और ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ‘ मुझे लगता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में खड़गे एकतरफा जीत हासिल करेंगे।’

ये भी पढ़े-Sambhal: 2024 में फिर PM बनेंगे मोदी! ‘राहुल गांधी की पदयात्रा में जाना हराम है’, बोले सूफी धर्म गुरु

Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Mahoba

सपा कार्यकर्ता की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल, महोबा रेप केस में चाचा-भतीजे की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप!

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Mahoba News Hindi: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक...

UP Aided Schools

एडेड स्कूलों के आए ‘अच्छे दिन’: जितने ज्यादा बच्चे, उतनी ज्यादा मदद; कमेटियां करेंगी सर्वे।

by Mayank Yadav
January 25, 2026

UP Aided Schools Project Alankar: उत्तर प्रदेश के जर्जर अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के लिए राहत भरी खबर...

Aparna Yadav

पति के तलाक वाले पोस्ट पर चुप्पी तोड़ते हुए बोलीं अपर्णा यादव- “संविधान से ऊपर कोई नहीं!”

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Aparna Yadav Divorce Post: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव हाल ही में हरदोई...

Shivpal Singh Yadav

Shivpal Singh Yadav का भाजपा पर तीखा हमला: ‘शंकराचार्य का अपमान, मां गंगा का भी अनादर’

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Shivpal Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने प्रयागराज के माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद...

ममता कुलकर्णी का बड़ा धमाका: ’10 में से 9 साधु ढोंगी’, अखिलेश और मोदी पर भी दिया चौंकाने वाला बयान!

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Mamta Kulkarni Shankaracharya controversy: पूर्व अभिनेत्री और अब आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर ममता कुलकर्णी अपने हालिया बयानों के कारण एक...

Next Post

Salman Khan: "Bollywood और South इंडस्ट्री को मिलकर काम करना होगा", भाईजान का डर बोला

Congress Politics: कांग्रेस के इन तीन बड़े प्रवक्ताओं ने दिया इस्तीफा, मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए करेंगे समर्थन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist