बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

चीन जा रहे ईरान के फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, भारतीय वायु सेना हुई अलर्ट, पीछे लगाए दो लड़ाकू विमान

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 3, 2022
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। ईरान से चीन जा रहे विमान में बम की सूचना मिलने पर ईरान से लेकर भारत और चीन तक हड़कंप मच गया। भारतीय वायु क्षेत्र में बम की सूचना मिलते ही भारतीय वायु सेना ने दो लड़ाकू विमान उस विमान के पीछे लगा दिये। 45 मिनट तक भारतीय सीमा में रहने के बाद उक्त विमान चीन की ओर रवाना हो गया।

ईरान की राजधानी तेहरान से चीन के शहर गुआंगजोऊ जा रहा महान एयर का विमान सोमवार सुबह, जिस समय भारतीय वायु क्षेत्र में उड़ान भर रहा था, उसी समय उस विमान में बम होने की सूचना मिली। पाकिस्तान के लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस आशय की सूचना दी गई। साथ ही पायलट ने विमान को तत्काल दिल्ली उतारने की अनुमति भी मांगी। दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से विमान को पहले जयपुर, फिर चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतारने के लिए कहा गया। दिल्ली की जगह जयपुर या चंडीगढ़ में उतरने की बात सामने आने पर विमान के पायलट ने विमान को चीन की ओर आगे बढ़ाने का फैसला किया। इस बीच भारतीय वायु सेना ने दो लड़ाकू विमान इसके पीछे लगा दिए। भारतीय वायु क्षेत्र में ईरानी विमान की मौजूदगी के दौरान लगातार उस पर नजर रखी गई।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

बताया गया कि बम की सूचना को लेकर महान एयर ने दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया था। उस समय विमानन सेवा प्रदाता ने विमान के चालक दल को दिल्ली में तत्काल विमान उतारने की सलाह दी थी। इस पर दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को पहले जयपुर और फिर चंडीगढ़ ले जाने का सुझाव दिया लेकिन विमान के पायलट ने इससे इनकार कर दिया और भारतीय हवाई क्षेत्र छोड़ दिया। उधर, विमान में बम की सूचना मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। तत्काल भारतीय वायुसेना को अलर्ट किया गया। इस पर पंजाब और जोधपुर एयरबेस से दो सुखोई विमान ईरानी विमान के पीछे लगा दिए गए। उसके बाद ईरानी विमान करीब 45 मिनट तक भारतीय हवाई सीमा में रहा। इस दौरान पूरे समय हड़कंप की स्थिति रही। अब देश के सभी एयरफोर्स स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। वायुसेना को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

इस बीच भारतीय वायु सेना ने औपचारिक रूप से घटनाक्रम की जानकारी दी है। वायु सेना की ओर से कहा गया है कि तीन अक्टूबर, 2022 को एक ईरानी एयरलाइन के विमान में उस समय बम की आशंका की सूचना मिली, जब वह भारतीय हवाई क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसके बाद भारतीय वायु सेना के विमानों से सुरक्षित दूरी पर रहकर विमान का पीछा किया। ईरानी विमान पहले जयपुर और फिर चंडीगढ़ में उतरने का विकल्प दिया गया, किन्तु पायलट ने दोनों हवाई अड्डों पर जाने पर सहमति नहीं जताई। कुछ समय बाद तेहरान से बम की आशंका को नजरअंदाज करने की सूचना मिली। इसके बाद विमान अपने गंतव्य की ओर चला गया। इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा संयुक्त रूप से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भारतीय वायु सेना ने निगरानी की कार्रवाई की। विमान जितनी देर भारतीय वायु क्षेत्र में रहा भारतीय वायु सेना ने उसकी समग्र निगरानी की।

Tags: airplanebhaaratbharatbomb newsbomb threatChinamissing aeroplaneNews1IndiaPAKISTAN
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Next Post

UP: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की चाकू गोदकर हत्या, सड़क किनारे फेंका शव

लंपी वायरस को लेकर VHP में आक्रोश, प्रदर्शन करते हुए कचहरी में लंपी ग्रस्त गायों को लाकर बांधा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In