Friday, March 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

बांग्लादेश में ग्रिड फेल, देश के अधिकांश हिस्से में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं

Abhinav Shukla by Abhinav Shukla
October 5, 2022
in बड़ी खबर, विदेश, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ढाका। बांग्लादेश की राष्ट्रीय बिजली ग्रिड फेल हो जाने से देश के अधिकांश हिस्सों में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। मंगलवार को सभी बड़े शहरों में सात घंटे बिजली गुल रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। हालांकि, ग्रिड संकट दूर किया गया है किन्तु बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य करने के लिए अभी भी कोशिशें जारी हैं।

बांग्लादेश की राष्ट्रीय बिजली ग्रिड में मंगलवार दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर अचानक आई खराबी से ग्रिड फेल हो गयी। इस कारण राजधानी ढाका सहित देश के प्रमुख शहरों में बिजली गुल हो गयी। पहले लोगों को लग रहा था कि शाम तक विद्युत आपूर्ति सामान्य हो जाएगी, किन्तु ऐसा नहीं हो सका। इस कारण देश के अधिकांश शहरों में अंधेरा छाया रहा। दुकानों में मोमबत्तियां जलाकर काम चलाना पड़ा। सरकारी उपक्रम बांग्लादेश विद्युत विकास बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि ग्रिड पर संकट होने के कारण देश के पूर्वी हिस्से में विद्युत वितरण में समस्या आई। सात घंटे बाद ग्रिड के संकट को तो दूर कर लिया गया, किन्तु आपूर्ति पूरी तरह नहीं सामान्य हो सकी। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य की जा रही है।

RELATED NEWS

Bangladesh

भारत को लगा बड़ा झटका: बांग्लादेश ने किया वर्ल्ड कप का बहिष्कार, ICC भी हैरान!

January 22, 2026
Bangladesh

खतरे में बांग्लादेश? मॉब लिंचिंग और हत्याओं से दहला मुल्क, छात्रों ने भरी हुंकार.

December 21, 2025

बिजली विभाग के प्रवक्ता शमीम हसन ने कहा कि ढाका और अन्य बड़े शहरों में सभी बिजली संयंत्र ठप हो गए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी खराबी के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि हालात इतने खराब हैं कि बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य करने में अभी कई दिन लग सकते हैं।

पावर ग्रिड कंपनी ऑफ बांग्लादेश की ओर से बताया गया कि देश के पूर्वी हिस्से में आपूर्ति लाइन बाधित होने से देश के 80 प्रतिशत से अधिक हिस्से की बिजली गुल हो गयी थी। ग्रिड फेल होने से सभी बिजली संयंत्र एक के बाद एक ठप हो गए, जिससे ढाका, चटगांव, सिलहट, बरिसाल और मयमनसिंह डिवीजन में बिजली गुल हो गई थी।

Tags: Bangladeshbangladesh newsBig NewsNews1India
Share197Tweet123Share49
Abhinav Shukla

Abhinav Shukla

Related Posts

Bangladesh

भारत को लगा बड़ा झटका: बांग्लादेश ने किया वर्ल्ड कप का बहिष्कार, ICC भी हैरान!

by Mayank Yadav
January 22, 2026

Bangladesh Boycott: बांग्लादेश सरकार ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की पुष्टि करते हुए आईसीसी (ICC) पर कड़ा निशाना...

Bangladesh

खतरे में बांग्लादेश? मॉब लिंचिंग और हत्याओं से दहला मुल्क, छात्रों ने भरी हुंकार.

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Bangladesh protests: बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बर्बर लिंचिंग के...

78 वर्षीय शेख हसीना को मौत की सजा

शेख हसीना को मौत की सज़ा, ढाका कोर्टरूम में गूंजे जयकारे

by Kanan Verma
November 17, 2025

शेख हसीना : बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-BD) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने...

बांग्लादेश में तनाव, ढाका में धमाके शेख हसीना पर फैसला आने से पहले माहौल तनावपूर्ण

बांग्लादेश में तनाव, ढाका में धमाके शेख हसीना पर फैसला आने से पहले माहौल तनावपूर्ण

by Kanan Verma
November 17, 2025

Dhaka : बांग्लादेश में रविवार को देर रात विस्फोट और बढ़ती अशांति देखी गई, जबकि अधिकारी अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना...

कौन है किन्नर ज्योति मां, जो निकली बांग्लादेश की खूंखार अपराधी, धर्म छिपाकर भारत में खड़ी कर ली हिजड़ों की फैक्ट्री

कौन है किन्नर ज्योति मां, जो निकली बांग्लादेश की खूंखार अपराधी, धर्म छिपाकर भारत में खड़ी कर ली हिजड़ों की फैक्ट्री

by Vinod
October 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। महज 14 साल की उम्र में उसने बांग्लादेश में लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।...

Next Post

अल्मोड़ा: पोक्सो अधिनियम का आरोपित दिल्ली सचिवालय का अधिकारी गिरफ्तार

बुराई पर अच्छाई की जीत, धूं-धूं कर जला अहंकार रूपी रावण का पुतला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist