बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Jharkhand: दुमका में फिर दोहराया पेट्रोल कांड, युवती ने शादी से किया इंकार तो पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग

by Muskaan Rajput
अक्टूबर 7, 2022
in क्राइम, बड़ी खबर, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड के दुमका में एक बार फिर पेट्रोल की घटना दोहराई गई है. जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव में एक युवती के घर में घुसकर उसके दोस्त ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. युवती बुरी तरह झुलस गई है, युवती को दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया है.

आरोपी युवक राजेश राउत की शादी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वह लड़की पर शादी के लिए दबाव बना रहा था. घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. लड़की और राजेश राउत के बीच 2019 से दोस्ती थी. इसी बीच राजेश राउत की इसी साल फरवरी महीने में शादी हुई थी, लेकिन उसके बाद भी वह लड़की पर शादी के लिए दबाव बना रहा था.

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

पिछले कई दिनों से दे रहा था जिंदा जलाने की धमकी

आरोपी राउत का कहना था कि, भले ही वह शादीशुदा है लेकिन वो उससे भी शादी करेगा और अपने साथ रखेगा. जब युवती और उसके परिवार ने साफ मना किया तो राजेश राउत पिछले कई दिनों से उसे जिंदा जलाने की धमकी दे रहा था. गुरुवार की रात राजेश राउत पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़कर युवती के घर में घुस गया. उसने सो रही युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस ने बुरी तरह से झुलसी बच्ची का बयान मजिस्ट्रेट चरणजीत सिंह की मौजूदगी में दर्ज किया है.

शरीर में आग लगी तो आंखें खुली- पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि, जब शरीर में आग लगी तो आंखें खुल गईं. उसने राजेश को घर से बाहर भागते हुए देखा. पीड़िता के मुताबिक राजेश ने तीन-चार दिन पहले उसे जलाकर जान से मारने की धमकी दी थी. जानकारी के अनुसार, युवती जामा थाना क्षेत्र के भैरवपुर गांव की रहने वाली है. वह बचपन से नानी के घर जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव में रहती है. वारदात इसी गांव में अंजाम दी गई है. घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

हमें पता चला है कि एक लड़की को एक युवक ने जला दिया। पीड़िता को रांची रेफर किया गया है। आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे। आरोपी लड़की से शादी के लिए कह रहा था लेकिन लड़की के परिजन नहीं मान रहे थे क्योंकि लड़का शादीशुदा है। आगे का अनुसंधान जारी है: DSP शिवेंद्र, दुमका, झारखंड pic.twitter.com/bOfWLXqtMp

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2022

पुलिस ने शादीशुदा आरोपी को किया गिरफ्तार

इस बीच जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र के अनुसार, आरोपी राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह दुमका जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत महेशपुर गांव का रहने वाला है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उधर, पीड़िता के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक लाख रुपये की सहायता दी गई है. पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है. इससे पहले 23 अगस्त को दुमका शहर में 16 वर्षीय छात्रा को दो युवकों ने पेट्रोल छिड़क कर जला दिया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के दुमका जैसी घटना आगरा में होने से बची, 11वीं की छात्रा पर सनकी आशिक ने फेंका पेट्रोल लेकिन…

Ankita Murder Case: अंकिता सिंह हत्याकांड में गरमाई सियासत, जानें दुमका के लव जिहाद मामले में ताजा अपडेट

Tags: DumkaJharkhandJharkhand PoliceNews1India
Share196Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे मोहम्मद जुनैद अब झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं। वे JPSC...

harkhand Lightning Deaths

आकाशीय बिजली का कहर: गिरिडीह, दुमका, लातेहार में 14 की मौत, मां के शव से लिपटकर रोए मासूम

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Lightning Tragedy : मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा...

Next Post

Mulayam Singh Yadav के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट, नहीं कंट्रोल हो रही है किडनी में फैला संक्रमण

Cough Syrup: खतरनाक है इस कंपनी के 4 कफ सिरप, जिसे लेकर WHO ने किया अलर्ट, इन बीमारियों का है रिस्क

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In