Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

महिला किसान दिवस: खेती पर अब पुरूषों का नहीं रहा एकाधिकार, तेजी से बढ़ रह है खेतों में काम करने वाली महिलाओं की संख्या

Juhi Tomer by Juhi Tomer
October 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। देश में महिला किसानों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। भारत की जनगणना 2011 के आंकड़े बताते हैं कि देश में तकरीबन छह करोड़ महिला किसान हैं। आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण के 2018-19 का डेटा बताता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 71.1 फ़ीसद महिलाएं कृषि क्षेत्र में काम करती हैं। वहीं, पुरुषों का प्रतिशत मात्र 53.2 प्रतिशत है। यह बातें महिला किसान दिवस पर वैज्ञानिक डॉ. निमिषा अवस्थी ने कही।

उन्होंने कहा कि जब भी हम किसान शब्द सुनते हैं तो हमारे सामने सहज ही पुरुष किसानों की तस्वीर सामने आती है। हमारे दिलो-दिमाग में सालों-साल से बैठाई गई रीति-नीतियों की वजह से आज भी हम यही मानते हैं। 15 अक्टूबर को जब महिला किसान दिवस मनाने की बात सोची गई तो उसके पीछे भी विचार तो यही रहा है कि एक किसान के रूप में महिलाओं के श्रम को हम तवज्जो दें, उन्हें सम्मान दें। नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकॉनामिक रिसर्च के एक शोध के अनुसार वर्ष 2018 में देश के कृषि क्षेत्र के कुल कामगारों में महिलाओं की हिस्सेदारी 42 प्रतिशत थी, लेकिन इसके उलट यदि मालिकाना स्थिति को देखें तो वह केवल दो फीसदी जमीन की ही मालिक हैं।

RELATED POSTS

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

November 13, 2025
Mirzapur train accident

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

November 5, 2025

बताया कि परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2015-16 के निष्कर्ष बताते हैं कि 26.7 प्रतिशत ग्रामीण महिलाओं का वजन कम है और 54.2 प्रतिशत एनीमिक हैं। स्पष्ट रूप से हमारी अधिकांश महिला कृषि उत्पादक और श्रमिक स्वयं कुपोषण की शिकार हैं। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, दलीप नगर, कानपुर देहात ने ग्राम सहतावन पुरवा विकास खंड मैथा में महिला कृषकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कुपोषण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य परीक्षण से पता चला की महिलाएं पूरे परिवार का तो ध्यान रखती हैं किन्तु अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी उदासीन हैं।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मिथिलेश वर्मा ने बताया कि महिलाओं को अपने स्वास्थ का भी पूर्ण ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि महिलाएं घर और खेत ऋषि दोनों की जिम्मेदारी बराबरी से निभाती हैं। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ अजय कुमार ने कहा महिलाओं को अपने घर में गृह वाटिका लगाकर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के हिसाब से तीन सौ ग्राम सब्जी का प्रयोग करना चाहिए। केंद्र के अध्यक्ष डॉ रामप्रकाश ने कहा महिलाओं के स्वास्थ्य में हाइजीन और सैनिटेशन का बहुत महत्व है।इसलिए महिलाओं को साफ सफाई का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए।

Tags: Kanpur NewsUP NewsUP News in Hindiwomens day
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Barabanki Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। टिकैतनगर...

Mirzapur train accident

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

by SYED BUSHRA
November 5, 2025

MirzapurTrainAccident:मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने...

UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

by Gulshan
November 2, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक विवादित और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा...

Home Near Jewar Airport

UP News : बनाना चाहते हैं जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर ? YEIDA की नई हाउसिंग स्कीम से आपका सपना होगा साकार

by Gulshan
October 24, 2025

Home Near Jewar Airport :  ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में अपने सपनों का घर बसाने की चाह रखने वालों...

UP News

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दिखा ‘खतरनाक सफर’ का मंजर! बस की छत पर 40 यात्री, ई-रिक्शा पर लटके लोग – वीडियो वायरल

by Gulshan
October 21, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।...

Next Post

Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया पर CBI का कसा शिकंजा, CM केजरीवाल का सामने आया ये रिएक्शन

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की फोटो ट्रस्ट ने किया अपलोड, जानिये कितना बन चुका है मंदिर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version