शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

चीन को जवाब देने के लिए भारतीय सेना  ने तैनात किया ‘बैटल ग्रुप’, जानिये इस ग्रुप की क्या है खासियत

by Web Desk
अक्टूबर 16, 2022
in दिल्ली, देश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में चीन के साथ पूर्वोत्तर सीमा पर एकीकृत युद्ध समूह (आईबीजी) की तैनाती कर दी है। भारतीय सेना ने सभी पर्वतीय कोर और डिवीजनों को आईबीजी में बदल दिया है। माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प को ऊंचे इलाकों में युद्ध लड़ने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। अब इसे छोटे-छोटे युद्धक समूहों में परिवर्तित करके ‘बैटल ग्रुप’ के रूप में तैनात किया जा रहा है ताकि दुश्मन के किसी भी दुस्साहस पर त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

चार समूह तैयार किए जा चुके हैं

अब तक कम से कम चार समूह तैयार किए जा चुके हैं जिनकी संख्या भविष्य में और बढ़ाई जाएगी। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में चीन ने एलएसी के निकट हाल में अपने सैनिकों का जमावड़ा बढ़ाया है और बुनियादी सैन्य संरचना में भी बढ़ोतरी की है। इसके जवाब में भारतीय सेना ने माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प को ‘बैटल ग्रुप’ में परिवर्तित करके तैनाती की है। सेना की ‘ब्रह्मास्त्र’ माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स के यह वही जांबाज जवान हैं जिन्होंने पिछले साल अगस्त में पैन्गोंग झील के दक्षिणी और कैलाश रेंज की पहाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर चीन को चौंका दिया था।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प अब अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम से लगती एलएसी पर तैनात

माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प अब अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम से लगती एलएसी पर पूरी तरह से ध्यान दे रही है। पश्चिमी क्षेत्र लद्दाख एवं अन्य इलाकों में दूसरे कॉर्प को तैनात किया गया है। भारत में सात अलग-अलग कोर के तहत 13 पर्वतीय प्रभाग हैं। सभी डिवीजनों में दो लाख से अधिक सैनिक शामिल हैं। माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प को ऊंचे इलाकों में युद्ध लड़ने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प और एकीकृत युद्धक समूहों ने हाल में अरुणाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में युद्धाभ्यास भी किया था।

आईबीजी सैनिक एकीकरण पर चर्चा और प्रदर्शन करने के लिए आयोजित किया

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह अभ्यास भविष्य की लड़ाइयों के लिए रणनीति, उद्देश्यों, तालमेल और आईबीजी सैनिक एकीकरण पर चर्चा और प्रदर्शन करने के लिए आयोजित किया गया था। सूत्रों के मुताबिक अभी तक सेना की तैनाती बटालियन के रूप में होती थी जिसमें दस हजार से ज्यादा जवान होते थे, लेकिन अब एकीकृत युद्धक समूहों का आकार छोटा करके फिलहाल प्रत्येक समूह में करीब चार हजार सैनिकों की संख्या रखी गई है। इन्हें 10-12 घंटे के भीतर युद्ध के लिए तैयार कर लिया जाता है, जबकि बटालियन को तैयार करने में दो दिन तक का समय लगता था।

Tags: indian army newsNews1IndiaUP News
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post

Bollywood: क्या बॉलीवुड हिंदू धर्म को टारगेट करता है? अब तक दूसरा धर्म होता तो सिर कलम हो जाता

Delhi liquor scam: पूछताछ के लिए बुलाने पर भड़की आप, बताया सिसोदिया के गिरफ्तारी की है प्लानिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist