Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Diwali 2022: अयोध्या दीपोत्सव से खुश हैं कुम्हार, जानिए क्या होने जा रहा उनको फायदा

Web Desk by Web Desk
October 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, देश, बड़ी खबर
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर। हिन्दू धर्म में दीपावली महापर्व की काफी महत्ता है। य़ह एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने वाला महापर्व है। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद इसने एक नई ऊंचाई प्राप्त की है। श्रीराम की नगरी अयोध्या में शुरू होने वाले दीपोत्सव से न सिर्फ श्रीराम की नगरी अयोध्या के आसपास इलाकों में कुम्हार द्वारा तैयार मिट्टी के दीपक की डिमांड बढ़ी है बल्कि गोरखपुर मंडल में भी इसकी मांग परवान चढ़ी है। इससे कुम्हारों को आर्थिक संबल मिलना शुरू हो गया है।


योगी सरकार द्वारा शुरू किया गया ”दीपोत्सव” अयोध्या की समृद्धशाली अतीत को अब गौरवशाली बना रहा है। यह सिर्फ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन तक ही नहीं सिमटा है। अब इसका दायरा बढ़ रहा है। यह कुम्हारो को आर्थिक संबल भी देने लगा है। कुम्हारों के घरों में समृद्धि का दीप भी जला रहा है। अब इन्हें अपने परंपरागत कार्य में आर्थिक संबल दिखने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुम्हारों ने मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी, कुबेर और हनुमान की मूर्तियां बनानी शुरू कर दी हैं। इनकी बनाई गई मिट्टी के सामानों से दुकानें सजने लगी हैं। अब यही सामान कुम्हारों के आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगी। दीपावली में जलाए जाने वाले दीपक से इनके जीवन में छाया हुआ अंधेरा, उजियारा में तब्दील होगा। दो वर्ष रहा कोरोना का साय

RELATED POSTS

राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ी सेंध: कश्मीरी शख्स ने परिसर में पढ़ी नमाज, मचा हड़कंप

January 11, 2026
Ayodhya Ram Mandir flag ceremony

Flag Hoisting :अयोध्या में राम ध्वज का आरोहण, कौन बना कमाई के मामले में उत्तर भारत का सबसे धनी मंदिर जानिए इससे आगे कौन

November 26, 2025


दो वर्ष तक कोरोना काल की वजह से बाजारों में दुकानें नहीं लग पाई थीं, लेकिन इस बार कुम्हारों के हाथों से बने मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी, कुबेर, हनुमान आदि की मूर्तियां बाजारों में आने लगीं हैं। दुकानें सजने लगीं हैं और दीपावली इनके जीवन में खुशियां घोलने को तैयार हो चुकी है। क्या कहते हैं कुम्हार औरंगाबाद के टेराकोटा मूर्ति कलाकार लक्ष्मीचंद प्रजापति का कहना है कि दीपावली पर भगवान की मूर्तियों से होने वाली आय से साल भर परिवार के जीवन का अब भरण पोषण होने लगा है। इस बार दीपावली में ज्यादा खुशियां हैं। मूर्ति बनाने के ऑर्डर इस वर्ष ज्यादा मिले हैं। पिछले वर्ष यह कारोबार थोड़ा मंदा रहा।कुशीनगर के रामायणप्रजापति का कहना है कि इस वर्ष दीपावली मनाने में लोगों की कुछ रुचि बढ़ी है। यह हम जैसे कुम्हारों के लिए काफी लाभदायक है। हमारे बनाए गए मिट्टी के बर्तन, गणेश-लक्ष्मी व खिलौने आदि सामानों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

Tags: Ayodhya Ram MandirdiwaliNews1Indiapotters
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ी सेंध: कश्मीरी शख्स ने परिसर में पढ़ी नमाज, मचा हड़कंप

by Mayank Yadav
January 11, 2026

Ayodhya Ram Mandir security breach Kashmiri man caught: अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा में सेंध का एक नया...

Ayodhya Ram Mandir flag ceremony

Flag Hoisting :अयोध्या में राम ध्वज का आरोहण, कौन बना कमाई के मामले में उत्तर भारत का सबसे धनी मंदिर जानिए इससे आगे कौन

by SYED BUSHRA
November 26, 2025

Grand Hoisting of Ram Flag in Ayodhya: अयोध्या में आज का दिन भक्तों के लिए बेहद खास और भावनाओं से...

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

by Vinod
October 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुंडा विधायक राजा भैया का यूपी में अलग ही रौला है। वह सूबे की सियासत में गजब...

चित्रकूट में ‘अजब-गजब’ के गधे उड़ाए हुए हैं गर्दा, सलमान, शाहरुख और अभिताभ के बजाए लॉरेंस सबसे महंगा बिका 

चित्रकूट में ‘अजब-गजब’ के गधे उड़ाए हुए हैं गर्दा, सलमान, शाहरुख और अभिताभ के बजाए लॉरेंस सबसे महंगा बिका 

by Vinod
October 22, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। धार्मिक नगरी चित्रकूट में हरसाल दीपावली पर्व पर देश व विदेश से हजारों भक्त पहुंचते हैं और...

Diwali

Diwali Chhath की भीड़ कम करने के लिए रेलवे की पहल: वाराणसी-LTT फेस्टिवल स्पेशल

by Mayank Yadav
October 10, 2025

Diwali Chhath Festival Special: इस बार दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए, भारतीय रेलवे...

Next Post

Ghaziabad: शाहरुख, जावेद, और जहीर ने गाजियाबाद में किया महाकुकर्म, दरिंदगी से कांप उठा प्रदेश

मंडी: BJP ने चार नये चेहरों पर खेला दांव, महेंद्र सिंह ठाकुर की जगह उनके बेटे को टिकट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist