सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Birthday Special: 48 की उम्र में भी कई यंग एक्ट्रेसेस को देती हैं मात Malaika Arora

by Neel Mani
अक्टूबर 22, 2022
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: Bollywood में फिटनेस क्वीन के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जल्द ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। जी हां आने वाले 23 अक्टूबर को मलाइका अपना 49वां जन्मदिन मनाएंगी। चलिए उनके इस खास दिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में।

क्या आप जानते हैं ? मलाइका जब ग्यारह साल की थी तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था, जिसके बाद वह अपनी मां और बहन के साथ चेम्बूर में रहने लगी थीं। मलाइका अरोड़ा को बचपन से ही डांस करने शौक था, इसलिए महज 4 साल की छोटी उम्र में ही उन्होंने डांस सीखना शुरू कर दिया था।

RELATED NEWS

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

जुलाई 30, 2026
Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

जुलाई 19, 2026
Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल के रूप में की थी। इसके बाद साल 1990 के अंत में उन्हें वीडियो जॉकी के रूप में चुना गया था। साल 1998 में मलाइका एक एलबम के गाने ‘गुड़ नाल इश्क मिठां’ में नज़र आईं और हर किसी का ध्यान खींचा। इसके बाद साल 1998 में ही आई शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म दिल से में मलाइका ‘छैया छैया’ गाने पर पर आइटम नंबर करती नज़र आईं थीं। ये गाना सुपरहिट हुआ और मलाइका ने अपने डांस से हर किसी का दिल जीता और गाने के साथ-साथ मलाइका हर किसी के दिल पर छा गईं।

Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

आज भी ये गाना दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है और इस गाने के साथ जो चेहरा जेहन में आता है वो है मलाइका अरोड़ा का। इसके बाद मलाइका बॉलीवुड की कई फिल्मों में आइटम नंबर के लिए मेकर्स की पहली पसंद बन गईं थीं। इसके बाद वह कई फिल्मों में वे अभिनय करती भी नज़र आईं, लेकिन उनका अभिनय करियर कोई खास नहीं चल पाया।

मलाइका की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 1993 में कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। यह ऐड काफी बोल्ड था, जिसपर विवाद भी हुआ था। इसी शूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था,जिसके बाद मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अरबाज खान एक -दूसरे को डेट करने लगे और 1998 में शादी कर ली थी। शादी के चार साल बाद 9 नवम्बर, 2002 को मलाइका और अरबाज बेटे अरहान के माता-पिता बने थे। लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद से बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका के पास है। मलाइका अरोड़ा और अरहान खान बॉलीवुड के सबसे फेमस मां बेटे की जोड़ी में से एक हैं।

Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट करने लगी। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं।


Tags: Arbaaz Khanarjun kapoorbollywoodmalaika aroraNews1Indiashahrukh khan
Share197Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Salman Khan Cowboy Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर अपने भाई...

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि...

Paresh Rawal Politics: ‘राजनीति मेरे बस की नहीं थी’, पूर्व सांसद परेश रावल ने बताई छोड़ने की असली वजह

Paresh Rawal Politics: ‘राजनीति मेरे बस की नहीं थी’, पूर्व सांसद परेश रावल ने बताई छोड़ने की असली वजह

by Sadaf Farooqui
जुलाई 16, 2026

Paresh Rawal Politics: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने एक बार फिर अपने राजनीतिक सफर को लेकर खुलकर बात की है।...

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा और रंगमंच की दिग्गज कलाकार जोहरा सहगल का नाम आज भी सम्मान और प्रेरणा के साथ...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने राजसमंद के नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर से राजस्थान में 5G Service लॉन्च किया

Diwali 2022: दीपावली से पहले घर साफ कर रही महिला का Video हुआ वायरल, जिसने भी देखा हैरान रह गया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist