नई दिल्ली: दशकों से स्नान नहीं करने पर ‘दुनिया का सबसे गंदा आदमी’ कहे जाने वाले एक ईरानी व्यक्ति अमौ हाजी का निधन हो गया जिसकी उम्र 94 साल थी दरअसल, अमौ हाजी को पानी से डर लगता था अमौ हाजी लगभग 50 वर्षों तक स्नान नहीं करने के लिए अक्सर “दुनिया का सबसे गंदा आदमी” कहा जाता था और कुछ दिनों पहले गांव के कुछ लोगों ने पकड़कर उसे नहलाया था।
बताया जा रहा है कि नहाने के कुछ दिनों बाद ही अमौ हाजी की मौत हो गई हाजी बीमार होने के डर से स्नान करने से बचते थे। हाजी एक झोपड़ी में रहते थे। अमौ हाजी की डाइट भी काफी अजीब-ओ-गरीब थी। वह मरे जानवरों का सड़ा मांस खाना पसंद करता था। हाजी चिलम में जानवरों का सूखा मल डालकर भी पीता था। दुनिया का सबसे गन्दा इंसान मना जाता था हाजी का मानना था की स्वच्छता उन्हें बीमार कर देगा
2013 शॉट डॉक्युमेंट्री फिल्म अमौ हाजी
जानकारी के मुताबिक ईरान के अमौ हाजी की शादी नहीं हुई थी और अमौ हाजी लगभग 60 वर्षों तक स्नान नहीं करने से “दुनिया का सबसे गंदा आदमी” कहा जाता था सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसके बाद उन्हें दुनिया का सबसे गंदा इंसान कहा जाने लगा था। गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 23 अक्टूबर (रविवार) को ईरान के दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव में अंतिम सांस ली। कथिततौर पर 2013 में उनके जीवन के बारे में “द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी” नामक एक शॉट डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाई गई थी।