बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

By-Election Results 2022: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आज, UP में BJP को बढ़त, देखें किस सीट पर किससे है कड़ा मुकाबला

by Muskaan Rajput
नवम्बर 6, 2022
in देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

By-Election Results 2022: आज (रविवार) देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों (assembly seats) पर हुए उपचुनाव (by-election) के नतीजे घोषित हो जाएंगे. इसके लिए सभी जगह तैयारी पूरी कर ली गई है. उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ, बिहार के मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र के अंधेरी पूर्व, तेलंगाना के मुनुगोड़े, ओडिशा के धामनगर और हरियाणा के आदमपुर के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था.

इन सीटों पर बीजेपी और विपक्षी पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दरअसल, जिन 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से 6 सीटें विधायकों की मौत के बाद खाली हुई थीं, जबकि तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट कांग्रेस विधायक के बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हुई थी. इन सभी 7 सीटों में से 3 पर बीजेपी का, 2 पर कांग्रेस का और एक-एक सीट पर राजद और उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी का कब्जा था.

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

देखें किस सीट पर किससे है कड़ा मुकाबला

बिहार के मोकामा सीट पर चुनावी मुकाबला

इस बार मोकामा सीट पर BJP ने ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी पर दांव लगाया है. लेकिन दूसरी तरफ आरजेडी (RJD) खड़ी है जो इस सीट पर पहले से ही काफी मजबूत है. इस बार उन्होंने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है. दरअसल, अनंत सिंह की सदस्यता रद्द कर दी गई, इसीलिए यह उपचुनाव कराया जा रहा है.

बिहार की दूसरी सीट गोपालगंज पर भी उपचुनाव

गोपालगंज सीट BJP के लिए बड़ी लड़ाई साबित होने वाली है. इस बार क्योंकि पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया है, इसीलिए सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. आरजेडी (RJD) ने गोपालगंज से मोहन प्रसाद गुप्ता को उतारा है. जबकि BJP ने सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

तेलंगाना के मुनुगोडे सीट पर TRS, BJP और कांग्रेस का टेस्ट

मुनुगोड़े सीट पर कांग्रेस विधायक राजगोपाल रेड्डी के BJP में जाने के कारण इस सीट पर फिर से उपचुनाव हो रहे हैं. BJP ने इस सीट से राजगोपाल रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि TRS ने पूर्व विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी को और कांग्रेस ने Palvai Sravanthi को अपना उम्मीदवार बनाया है.

उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ में भी उपचुनाव

उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट से BJP विधायक अरविंद गिरी ने जीत हासिल की थी. उनके निधन के बाद BJP ने उनके बेटे अमन गिरी को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक विनय तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है.

हरियाणा के आदमपुर सीट पर उपचुनाव में BJP-कांग्रेस की टक्कर

आदमपुर सीट पर भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के BJP में शामिल होने से इस सीट पर फिर से चुनाव हो रहे हैं. बीजेपी ने इस बार कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने जयप्रकाश पर दांव लगाया है.

ओडिशा की धामनगर सीट पर BJP और BJD के बीच मुकाबला

धामनगर सीट से चुनावी मैदान में उतरे बीजेपी के लिए बिष्णु चरण सेठी ने जीता था. अब उनका निधन हो गया है, इसीलिए यहां उपचुनाव हो रहा है. BJP ने सूर्यांशी सूरज को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि बीजद ने अबंती दास को मौका दिया है.

महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट में भी चुनावी मुकाबला

महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट का सियासी गणित रोचक होगा, पिछले महीनों में महाराष्ट्र की राजनीति में जो घटनाक्रम हुआ है, उसे देखते हुए उद्धव खेमे के लिए ये सीट काफी मायने रखती है. इसीलिए उनकी ओर से चुनावी मैदान में रुतुजा लटके को उम्मीदवार बनाया गया है. उनके खिलाफ 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, यहां भी चार निर्दली.

इसी भी पढ़ें – Delhi MCD Election 2022: EC ने जारी की तारीखें, 4 दिसंबर को होगी वोटिंग और 7 को आएगा रिजल्ट

Tags: By Elections 2022By-Election Results 2022Election 2022News1India
Share196Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

CG: पूर्व गृह मंत्री के बेटे का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में बस के सामने लेटकर किया हंगामा, देखें VIDEO

मायावती की हिमाचल प्रदेश में पहली रैली, भरेंगी हुंकार, 68 सीटों में से 55 पर उतारे उम्मीदवार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In