गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi MCD Election: टिकट बेचने से नाराज कार्यकर्ताओं ने AAP नेता को मारे मुक्के, मंच छोड़कर भागे गुलाब यादव, देखें Video

by Anu Kadyan
नवम्बर 22, 2022
in एडिटर चॉइस, चुनाव, दिल्ली, बड़ी खबर, वायरल वीडियो, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली की सत्ताधारी आप पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ सोमवार रात को आप पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि विधायक खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं और कुछ लोग उनके पीछे पड़े हैं।

विधायक के साथ कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ धक्का-मुक्की की बल्कि कॉलर पकड़कर मुक्के भी मारे। हालांकि इस घटना पर आप का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया। CM अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

Video पर बीजेपी की प्रतिक्रिया


ये घटना उस समय हुई जब विधायक गुलाब सिंह यादव सोमवार रात करीब 8 बजे श्याम विहार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस बैठक के दौरान अचानक हंगामा शुरू हो जाता है और पार्टी के कार्यकर्ता विधायक मारपीट शुरू कर देते हैं। उनका कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करते हैं। विधायक बचकर भागने की कोशिश करता है लेकिन कार्यकर्ता उनका पीछा करते है और उन्हें मुक्के मारते हैं।

टिकट बेचने के कारण AAP विधायक गुलाब की AAP के ही कार्यकर्ताओं द्वारा इस पिटाई की मैं कड़ी निंदा करता हूँ pic.twitter.com/sWXkjbeq2N

— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) November 21, 2022

फिलहाल विवाद की वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि BJP की दिल्ली इकाई का कहना है कि टिकट बेचने के आरोप में AAP कार्यकर्ताओं ने यादव के साथ मारपीट की। पार्टी ने कहा कि ये आप कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया थी। जिसका यादव ने कड़ा विरोध किया।

‘इससे बड़ा सबूत और क्या होगा’

वहीं विधायक ने BJP के आरोपों को खारिज करते हुए एक ट्वीट किया है कि ‘BJP बौखला गई है। उस पर टिकट बेचने के बेबुनियाद आरोप लग रहे हैं। मैं छावला थाने में हूं। इस समय मैंने BJP के नगरसेवक और इस वार्ड से BJP के उम्मीदवार को हमलावरों को बचाने के लिए थाने में देखा है। इससे बड़ा सबूत और क्या होगा। मीडिया भी यहां पर है वो BJP से पूछें।’

‘AAP का भ्रष्टाचार इस कदर है’

BJP नेता संबित पात्रा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि ईमानदार राजनीति के नाटक में लिप्त पार्टी के अनोखे सीन है। AAP का भ्रष्टाचार इस कदर है कि पार्टी के सदस्य भी विधायकों को नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं आगामी MCD चुनावों में भी इसी तरह के परिणाम उनका इंतजार कर रहे हैं।’

बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा तो वहीं 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। ये चुना अप्रैल में होने थे। लेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के फैसले के कारण चुनाव में देरी हो गई।

Tags: AAP leaderdelhi mcd electionGulab YadavNews1Indiavideo
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

शेर को देखकर भागी Shehnaaz Gill तो यूजर ने लिखा आप तो खुद शेरनी हैं इससे डरो मत

Sitapur: दुर्गा पूजा करने पर हिंदू किन्नरों को जान से मारने की धमकी, धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था आरोपी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In