शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bharatpur: सामूहिक विवाह में 11 जोड़ो ने खाई 22 कसमें, कहा- ‘हम ब्रह्मा,विष्णु और महेश को नहीं मानेंगे’, हिंदू विरोधी शपथ से भड़के लोग

by Anu Kadyan
नवम्बर 22, 2022
in एडिटर चॉइस, धर्म, बड़ी खबर, राजस्थान, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान। राज्य के भरतपुर के कुम्हेर कस्बे के एक निजी मैरिज होम में रविवार यानी 20 नंवबर को संत रविदास सेवा समिति ने सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया था। बता दें कि इस समिति की ओर से यह पांचवां सामूहिक आयोजन था। इस सम्मेलन में 11 जोड़ों का विवाह कराया गया। लेकिन इससे पहले सभी का धर्म जोड़ो का धर्म परिवर्तन कराकर बौद्ध धर्म ग्रहण कराया गया। फिर सभी विवाहित जोड़ों को 22 खसमें खिलाई गई। ये 22 कसमें हिंदू धर्म को छोड़ने और बौद्ध धर्म अपनाने को लेकर थी।

‘सामूहिक विवाह के जरिए सोशल मैसेज दिया है’

इस विवाह सम्मेलन में डीग कस्बे के अधिकारी ने भी शिरखत की। विवाह के बाद सभी अधिकारी वहां से चले गए तो आयोजकों ने 11 जोड़ों को 22 शपथ दिलाई। वहीं इसे लेकर समाज प्रतिनिधि शंकर लाल बौद्ध ने कहा कि सामूहिक विवाह के द्वारा सोशल मैसेज दिया गया है। क्योंकि लोग शादी के नाम पर अनाप-शनाप पैसे खर्च कर देते हैं। एक शादी में लोग जितना खर्च करते है उससे कम खर्च में यहां 11 शादियां हुई हैं। झूठी आन-बान और शान के लिए लोग महंगी शादियां करते हैं। महंगे बैंड बजवाते हैं। झूठी शान में बैंड बजवाकर गरीबों को और गरीब बना दिया जाता है। इस आडंबर को छोड़ने के लिए ही सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजिक किए जाते हैं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

’22 प्रतिज्ञाएं बौद्ध धर्म का कवच है’

वहीं शंकर लाल ने कहा कि ये समाज की 22 प्रतिज्ञाएं हैं जो बौद्ध धर्म का कवच हैं। ये प्रतिज्ञाएं इसलिए दिलाई जाती हैं ताकि लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए बौद्ध धर्म में मिलावट करें और बौद्ध धर्म शुद्ध रहे। इससे पहले अलवर में भी संत रविदास सेवा समिति ने इस तरह के आयोजन किए हैं। बता दें कि भरतपुर में यह छठा कार्यक्रम था जो लालचंद पैंगोरिया की अगुवाई में हुआ। बता दें कि पैंगोरिया संत रविदास सेवा समिति के अध्यक्ष और संरक्षक हैं। इस आयोजन में पूरे समाज का सहयोग है। यहां जातिवाद का बंधन नहीं है। पूरे समाज के विवाह आयोजन किए जाते हैं। हम संत रविदास, भगवान बुद्ध और बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर ही ये आयोजन कर रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए क्यों लेते है 11 हजार

शंकर लाल ने आगे बताया कि यहां 11 हजार रुपए में सामूहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाता है। पैसे इसलिए लिए जाते हैं ताकि कार्यक्रम में शामिल युवा इसकी गंभीरता को समझें। वहीं रजिस्ट्रेशन के लिए ली गई राशि से कई गुना ज्यादा नए जोड़ों को घरेलू सामान गिफ्ट के तौर पर दिए जाते हैं। जिसमें फ्रिज, बर्तन ,कपड़े, कुर्सी, डबल बेड आदि सामान कन्या दान स्वरूप नए जोड़ो को दिया जाता है।

‘देश की अखंडता के लिए भी खतरा’

इस बीच विश्व हिंदू परिषद के भरतपुर जिला अध्यक्ष लाखन सिंह ने कहा कि ये बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि कुम्हेर डीग के अधिकारी के जाने के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में खुले मंच खुलेआम विवादित शपथ दिलवाई गई। जो गलत है और देश की अखंडता के लिए भी खतरा है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। साथ ही विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष होने के नाते मैं प्रशासन से अपील करता हूं कि इस तरफ भी ध्यान दें। वरना हम इसपर मुहिम चलाकर कार्रवाई करेंगे।

आपत्तिजनक शपथ को लेकर कब-कब हुए विवाद

वहीं इससे पहले भी हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक शपथ को लेकर विवाद होते रहे हैं। दरअसल दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भी 5 अक्टूबर 2022 को लोगों को ऐसी ही शपथ दिलाई थी। जिसके बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव की कांग्रेस मेयर हेमा देशमुख पर भी हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर आरोप लगे हैं। बता दें कि देशमुख पर 7 नवंबर 2022 को आयोजित बौद्ध समुदाय के एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक शपथ लेने के आरोप लगे थे। वहीं कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकिहोली ने भी हिंदू शब्द को अपमानजनक कहा था।

Tags: 11 couplesanti-Hindu oathBharatpurBrahmaMaheshmass marriageNews1IndiarajasthanVishnu
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

What a joke बोलकर Bollywood में छा जाने वाले Aasif Sheikh के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप!

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार का आज से तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरु, सीएम बोले- चिंतन शिविर में तय होगा विकास का रोड मैप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In