मंगलवार, अक्टूबर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पुरानी रंजिश के चलते युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, फिर पत्नी और 15 साल की भतीजी से 6 लोगों ने किया दुष्कर्म

by Anu Kadyan
नवम्बर 22, 2022
in उत्तराखंड, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उतराखंड। उधम सिंह नगर से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसे सुन कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे हैं। बता दें कि जनपद के किच्छा कोतवाली में 112 पुलिस हेल्प लाइन पर ऐसी घटना सामने आई कि पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरअसल सुचना थी कि एक युवक को पेड़ से बांध कर उसकी पत्नी और भतीजी के साथ कुछ लोगों ने गेंग रेप किया है। पुलिस सुचना पर आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंच और युवक को मुक्त कराया। इसके बाद तीनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। आरोप है कि इस मामले को 48 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी तक मामले को पंजीकृत नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार को दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

घर से 1 कि.मी. दूर दिया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है जिसके चलते इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कोतवाली के ग्रामीण क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन आरोपियों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। उसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक को पेड़ से बांधने के बाद आरोपी पीड़ित की पत्नी और भतीजी को उठकर निकट स्थित गन्ने के खेत में ले गए। जहां उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी और 15 साल की भतीजी के साथ गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी पर अपने खेत से लकड़ी लेने गया था।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

बिगड़ी नाबालिग भतीजी की हालत

इसी दौरान आधा दर्जन आरोपियों ने उन्हें खेत में घेरकर उनपर हमला कर दिया। इसके बाद उसे पेड़ से बांध कर मारपीट की। इस वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में नाबालिग भतीजी बेहोश हो गई। उसके होश में आने के बाद भतीजी ने ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी।

इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ से बंधे युवक को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की है। जिसके चलते पीड़ित परिवार को दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।

पुरानी रंजिश पर डाला जा रहा प्रकाश

वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपियों पर पेड़ से बांधने, मारपीट करने और सामूहिक दुराचार किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश का मामला भी प्रकाश में आया है। जिसके चलते पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद पुलिस द्वारा आगे कार्रवाई की जाएगी।

Tags: beatenNews1IndiaNieceold enmityrapetied to a treewife
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Gujarat Election 2022: BJP में शामिल हुई कांग्रेस की पूर्व विधायक, खेमा बदलते ही बोली,'1 करोड़ में टिकट बेच रही थी पार्टी'

Malaika Arora: 'मैं चाहे जो कर लूँ, मुझे हर हाल में ट्रोल किया जाता है', अब मैं ट्रोलर्स को जवाब देने आ रही हूँ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In