Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Sultanpur: 4 दिन में एक ही परिवार में दो मौतें, बेटे की अर्थी उठी दूसरे दिन बेटी को विदा किया, आज बहू भी चल बसी

Web Desk by Web Desk
November 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कहते है खुशियों को नजर लगते वक्त नहीं लगती। हम में से हर कोई चाहता है वो अपने परिवार को दुनिया की नजरों से बचाए पर कहते है हम जो चाहें वो हमेशा हो ये जरुरी तो नहीं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आया है। जहां एक खुशहाल परिवार की खुशियां महज चार दिन में मातम में बदल गयी। चार दिन पहले सुलतानपुर में हुए एक एक्सीडेंट में एक परिवार की खुशियां उजड़ गई। यह एक्सीडेंट तब हुआ जब शनिवार को परिवार की बेटी की शादी होनी थी। शुक्रवार को एक्सीडेंट में घायल बेटे की मौत हो गई वही इलाज के दौरान आज बहू भी मौत से जंग हार गई।

शादी से ठीक पहले बेटे की मौत

खबर सुल्तानपुर से हैं जहां हनुमान सिंह के घर को मानो किसी की नजर लग गई हों। हनुमान सिंह के घर में बेटी की शादी से ठीक पहले बेटे की मौत से मातम पसर गया। दूसरे दिन टूटे दिल से परिवार वालों ने बेटी को विदा किया ही था की आज बहू भी मौत से जंग हार गई। चार दिन में परिवार में दो मौत से परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026

स्वाती को रह-रह कर उठ रही टीस

बताते चलें कि शनिवार को बंधुआ कला के दादुपुर में हनुमान सिंह ने बेटी स्वाती की शादी की रस्मे महज अदा की। हर किसी के चेहरे पर गमों की लकीर साफ दिख रही थी। मंदिर में स्वाती की शादी की रस्में निभाईं गई थी। शादी की दुल्हन स्वाती को रह-रह कर इस बात की टीस उठ रही थी कि डोली उठाने वाले भाई की अर्थी तो एक दिन पहले ही घर से उठाई गई है। वो बोझ दिल से सुसराल लेकर पहुंची ही थी कि आज उसे भाई की पत्नी नेहा की मौत की मनहूस खबर सुनने को मिली।

पत्नी को लेकर डॉक्टर के पास आया था सत्य प्रकाश

आपको बता दें, हनुमान सिंह के बेटे सत्य प्रकाश का विवाह तीन वर्ष पूर्व नेहा सिंह के संग हुआ था। उनके घर में खुशियां आने वाली थी। सत्य प्रकाश की पत्नी सात माह के गर्भ से थी। बीते गुरुवार को सत्य प्रकाश पत्नी को लेकर शहर में डॉक्टर को दिखाने आया था। वापस लौटते समय अमहट चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दि। पति-पत्नी टक्कर से सड़क पर दूर जा गिरे और ट्रक चालक कई फिट तक बाइक घसीटता हुआ ले गया था। सत्य प्रकाश का जिला अस्पताल में इलाज चलता रहा जबकि पत्नी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर किया था।

गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत

अस्पताल में इलाज के दौरान रात में सत्य प्रकाश की मौत हो गई थी। वहीं नेहा के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत भी हो गई। डॉक्टर द्वारा नेहा को लखनऊ रेफर कर दिया गया था जहां आज वो भी जिंदगी की जंग हार गई।

Tags: accidentfamilylucknowmarriageNews1IndiaSultanpur NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Next Post

Mainpuri: सपा के गढ़ में CM योगी का चाचा-भतीजा पर हमला, बोले- कुछ लोगों की हालत फुटबॉल जैसी, हर बूथ पर कमल खिलेगा

UP News: बहू के प्रचार में मैदान में आते ही योगी सरकार ने शिवपाल पर लिया ये एक्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist