मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

श्रद्धा हत्याकांड से लिया Idea… ताई के सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या, फिर स्टोन कटर से शव के 10 टुकड़े कर जंगल में फेंके

by Anu Kadyan
दिसम्बर 18, 2022
in क्राइम, बड़ी खबर, राजस्थान, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर। श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला जयपुर से भी सामने आया है। जहां भतीजे ने ही अपनी 64 साल की विधवा ताई की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव के दस टुकड़े किया और जंगल में फेंक दिए। वहीं आरोपी को बयानों के मेल न खाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी पढ़ा-लिखा है और मनोरोगी लगता है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक ने अपनी ताई के सिर पर हथौड़ा मारा उसकी हत्या की है। इसके बाद पत्थर काटने वाले कटर से उसने शव के दस हिस्सें किए और जंगल में अलग-अलग जगह पर फेंक दिए। युवक का नाम अनुज शर्मा है जिसकी उम्र 32 साल है।

बाल्टियों और सूटकेस में पैक किए टुकड़े

आरोपी की ताई अपने परिवार के साथ रहती थी। जब वह घर पर चाय बना रही थी तब आरोपी ने उसके सिर पर हथौड़े से वार किया। फिर उसके शरीर के दस टुकड़े किए और बाल्टियों व सूटकेस में पैक करके जंगल में फेंक दिया। इस बीच जयपुर के पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि “आरोपी ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन उसके बयान मेल नहीं खा रहे थे। फिर हमें किचन में खून मिला और फिर सीसीटीवी में भी वह सूटकेस और बाल्टियां लेकर बाहर निकलते हुए देखा गया।”

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

प्यार की सीख देने वाला बना हैवान

जब ये वारदात हुई उस समय अनुज अपनी ताई के साथ अकेला था। मिली जानकारी के अनुसार जब ताई ने उसे दिल्ली जाने से रोका तो उसने उस पर हमला कर दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोरोगी लगता है। उसे अपने किए पर पछतावा नहीं है। वह काफी शिक्षित है और इस्कॉन से जुड़ा हुआ है। जहां प्यार करने की सीख दी जाती है। लेकिन उसका इतनी जघन्य वारदात को अंजाम देना आश्चर्यजनक है।”

वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव के कई टुकड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे अपनी ताई की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करके उन्हें ठिकाने लगाने का आइडिया श्रद्धा वालकर हत्याकांड से आया। वह अपनी ताई की टोकाटाकी से परेशान था।

महिला कैंसर पीड़ित थीं

पुलिस उपायुक्त पारिस देशमुख ने बताया कि 11 दिसंबर को शहर के विद्याधर नगर थाने में एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। युवक अनुज शर्मा उर्फ अचिंत्य गोविंद दास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ताई सरोज शर्मा (65) दोपहर बाद दो-तीन बजे घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थीं, जो अभी तक घर वापस नहीं आईं। महिला कैंसर पीड़ित थीं।

पुलिस को जांच के दौरान युवक पर शक हुआ। मामला संदिग्ध लगने पर अनुज शर्मा की तलाश की गई। जिसमें पता चला कि उसने गुमशुदगी दर्ज कराई और 13 दिसंबर को हरिद्वार और दिल्ली चला गया। पुलिस को जब पता चला कि अनुज अपने परिवार के साथ दिल्ली से जयपुर आ रहा है तो रूट लोकेशन के आधार पर उसे शहर में बीच रास्ते में ही पकड़ लिया।

बाथरूम में किए शव के 10 टुकड़े

अनुज शर्मा से गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने शव के टुकड़े करने के लिए एक दुकान से पत्थर काटने वाला एक कटर खरीदा। इसके बाद बाथरूम में शव के 10 टुकड़े किए। उन्हें सूटकेस व बाल्टियों में भरकर कार से दिल्ली रोड पर जंगल में अलग-अलग जगह पर फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा, बाल्टी, कटर मशीन, सूटकेस और अन्य सामान भी बरामद कर लिए है।

Tags: 10 pieceshammeringjaipurNews1IndiaShraddha Murder Casestone cutter
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

नोएडा में एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक दो भीषण सड़क हादसे, 3 लोगों की मौत, कई घायल

Madhya Pradesh: मोदी के मंत्री का उनके ही गृहराज्य पर सवाल? बोले- शराबबंदी है, फिर भी सबसे ज्यादा दारू पीने वाले गुजरात में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In