Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

पुलिस की तैयारी कर रही छात्रा के साथ कोचिंग जाते समय छेड़छाड़, विरोध करने पर घर में घुसकर की मारपीट, खौफ में जी रहा पुरा परिवार

by Anu Kadyan
January 1, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के एक गांव में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा पुलिस की तैयारी कर रही है। पीड़िता और उसके परिजनों द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा और उसके परिवारीजनों के साथ घर में घुसकर मारपीट भी की गई। पीड़ित परिवार ने अब पुलिस से गुहार लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल आरोपी परिवार सहित गांव से फरार है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल हरदुआगंज थाना इलाके के एक गांव निवासी दो बहनें गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर शहर में एक कोचिंग सेंटर में पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए पढ़ने जाती हैं। पीड़ित छात्रा ने बताया है कि वह मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती है। और गांव में इस समुदाय से उनका मात्र एक परिवार निवास करता है। बाकी हिंदू बाहुल्य गांव है। पीड़िता ने आगे बताया कि गांव का ही रहने वाला कौशल नाम का युवक अक्सर उसे कोचिंग जाते वक्त परेशान और छेड़छाड़ करता आ रहा है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

June 18, 2026
Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

June 17, 2026

बीते 28 दिसंबर को उसकी बहन उसके साथ कोचिंग नहीं जा सकी थी। क्योंकि वह पुलिस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए गई हुई थी। जब पीड़िता कोचिंग जाने के लिए घर से निकली और गांव के बाहर पहुंची ही थी कि तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपी कौशल ने उसे रास्ते में हाथ पकड़ कर रोक लिया।

परिवार से मारपीट

इसके बाद उससे फोन करने के लिए मोबाइल नंबर जबरन मांगने लगा। पीड़ित छात्रा वहां से विरोध करते हुए कोचिंग चली गई। लौट कर घर आकर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के घर पहुंच कर शिकायत की तो आरोपी पक्ष ने अभद्रता करते हुए उसे वहां से भगा दिया। पीड़िता और उसके पिता ने बताया है कि शिकायत करके घर आया ही था कि पीछे-पीछे आरोपी एकत्रित होकर उसके घर आये और पीड़ित छात्रा, उसके पिता, बहनें व मां के साथ जमकर मारपीट की।

पीड़ित परिवार पलायन की कर रहा है बात

वहीं छोटी बहन के हाथ पर दांतों से काट भी लिया। जिससे वह घायल हो गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि मुकदमा दर्ज हो गया है। लेकिन जिस तरह से उन लोगों का गांव में अकेला घर देखकर छेड़छाड़ और मारपीट की है। वह आगे भी घटना की पुनरावृत्ति कर सकते हैं। जिसके चलते उन्हें गांव से पलायन भी करना पड़ सकता है।

Tags: coachingmolestationNews1Indiastudentthrashed
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

Next Post

Haryana: खौफनाक वारदात... जिम से निकल कर कार में बैठी महिला, किडनैप करने जबरदस्ती घुसे बदमाश, फिर... देखें Video

Sandeep Singh: उत्पीड़न के आरोपो के बीच हरियाणा के खेल मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- सारे आरोप झूठे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist