शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

JP नड्डा या कोई और… किस पर लगेगा दांव, बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन शामिल

by Anu Kadyan
जनवरी 5, 2023
in चुनाव, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रुप में जगत प्रकाश नड्डा का 3 साल का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म होने जा रहा है। ऐसे में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि बीजेपी की कमान किसके हाथों में सौंपेगी। अध्यक्ष पद की रेस में कई नाम सामने आए हैं। वहीं इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाते हुए एक बार फिर उन्हीं को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। दरअसल इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव और इसके ठीक बाद 2024 का लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में बीजेपी कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी।

नड्डा के कार्यकाल का विस्तार नहीं हुआ तो फिर…

वहीं बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक इसी महीने होने वाली है। संभावना है कि इसी बैठक में पार्टी अपने अगले अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दें। लेकिन अब सवाल ये है कि अगर नड्डा के कार्यकाल का विस्तार नहीं हुआ तो फिर पार्टी किस पर दांव लगाएगी। बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

इस साल उत्तर से दक्षिण और पूर्व तक 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। जेपी नड्डा एक सफल अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में संभावना अधिक है कि उन्हें ही अध्यक्ष पद की कमान दी जाए। लेकिन किसी वजह से उनकी जगह किसी और को चुनना पड़ा तो पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर अपना दांव लगाएगी। क्योंकि इससे पहले भी प्रधान को पीएम मोदी ने कई अहम जिम्मेदारियां दी हैं।

चुनावी राज्य में पार्टी के कई बड़े मंत्रियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

वहीं इस साल राजस्थान में भी चुनाव होने हैं ऐसे में बीजेपी धर्मेंद्र प्रधान के अलावा पार्टी भूपेंद्र यादव के नाम का कार्ड भी खेल सकती है। बता दें कि राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पिछली बार भी अध्यक्ष पद के बड़े दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन पार्टी ने जेपी नड्डा का नाम फाइनल किया गया था।

चुनावों से पहले पार्टी संगठनात्मक स्तर पर भी कई बड़े बदलाव कर सकती है। इन्हीं बदलावों का आधार आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव रह सकता है। चुनावी राज्य में पार्टी के कई बड़े मंत्रियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

क्या कहता है बीजेपी पार्टी का संविधान

बीजेपी पार्टी के संविधान के अनुसार एक व्यक्ति लगातार दो बार अध्यक्ष बन सकता है। बता दें कि 2012 में नितिन गडकरी के लिए पार्टी ने अपने संविधान में बदलाव करते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से उन्होंने खुद ही पद को लेने से मना कर दिया था। उस समय जो संसोधन हुआ था उसके मुताबिक पार्टी का कोई भी सदस्य लगातार 3-3 साल के लिए दो बार पार्टी अध्यक्ष बन सकता है।

Tags: Constitution of BJP PartyJP NADDANews1Indiapost of BJP President
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

आसमानी और ग्रे कलर में झलकेगा रामलला का बचपन, तैयार होगी अद्भुत प्रतिमा... करीब 35 फुट की दूरी से दर्शन कर सकेंगे भक्त

Bollywood Stars: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक धूम मचाई इन सितारों ने, जमकर लूटी थी वाहवाही

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In