शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिन-ब-दिन गहराता खतरा… जोशीमठ में जमीन धंसने से 500 से ज्यादा घरों में आई दरारें, अब तक 66 परिवारों ने किया पलायन

by Anu Kadyan
जनवरी 5, 2023
in उत्तराखंड, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने से 576 घरों में दरारें आ गई हैं। जिसकी वजह से जोशीमठ में रहने वाले परिवार पलायन को मजबूर हो गए है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि घरों में दरारें आने के बाद अब तक कुल 66 परिवार पलायन कर चुके हैं।

हर घंटे बढ़ रही दरारें

इस बीच जोशीमठ नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पवार का भी एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि “अब सिंहधर जैन मोहल्ले के पास बद्रीनाथ एनएच और मारवाड़ी में वन विभाग की चेक पोस्ट के पास दरारें बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह दरार हर घंटे बढ़ रही है जो बेहद चिंताजनक है।” 

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

वहीं जोशीमठ सिटी बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि मारवाड़ी के नौ घरों में दरारें आने की सूचना मिली है। इसके अलावा वार्ड की अधिकांश सार्वजनिक सड़कों में भी दरारें दिखाई देने लगी हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि जोशीमठ के मारवाडी वार्ड की जेपी कॉलोनी में भी जमीन से पानी का रिसाव हो रहा है।

स्थिति का जायजा लेने जोशीमठ का दौरा करेंगे सीएम धामी

वहीं शैलेंद्र पंवार ने कहा कि “सुनील वार्ड की सभी मुख्य सड़कों पर भी दरारें बढ़ रही हैं, जिससे लोगों को चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है” जोशीमठ में लगातार जमीन धंसने के बाद जिलाधिकारी चमोली ने संयुक्त दंडाधिकारी दीपक सैनी को जोशीमठ में पदस्थापित किया है।

इससे पहले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में जमीन धंसने और कस्बे के कई घरों में दरारें आने को लेकर कहा थी कि लोगों को बचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री धामी जल्द ही जोशीमठ का दौरा करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि मैंने स्थिति की निगरानी के लिए नगर निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र पवार से बात की है।”

‘घरों में आई बड़ी दरारें’

दूसरी तरफ जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पवार का कहना है कि मारवाड़ी वार्ड में जमीन के अंदर से पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे घरों में बड़ी दरारें आ गई हैं। मैंने पूरी स्थिति पर चर्चा करने के लिए सीएम धामी से देहरादून में मुलाकात की। इस बीच भूस्खलन की घटनाओं के बाद लोगों ने अपने घरों से सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया हैं।

दरअसल जोशीमठ कस्बे में सर्दी और भूस्खलन के कारण मकान गिरने का खतरा एक प्रमुख मुद्दा बन गया है। कस्बे के नौ वार्ड भूस्खलन से व्यापक रूप से प्रभावित हुए हैं। घरों की दीवारों और फर्श में दरारें दिन-ब-दिन गहरी होती जा रही हैं।

‘576 घरों के 3000 से अधिक लोग प्रभावित’

शैलेंद्र पवार ने कहना है कि भूस्खलन से जोशीमठ के 576 घरों के 3000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि “नगर पालिका द्वारा सभी घरों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। कई लोगों ने भूस्खलन के कारण अपना घर भी छोड़ दिया है।”

वहीं जोशीमठ नगर क्षेत्र की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माधवी सती के मकान को भी भूस्खलन ने पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है। उनके घर में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं।

इस बीच माधवी सती ने कहा कि उनके पास एक खंडहर घर में रहने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। चमोली के डीएम ने भी इलाके का दौरा किया था। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला।

Tags: 500 houses have cracks66 families have fledJoshimathland subsidenceNews1India
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

GIS: CM योगी ने उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा- सुविधा और सुरक्षा की गारंटी मेरी, जानें सीएम के मुंबई दौरे के दूसरे दिन का शेड्यूल

Urfi Javed: जब साजिद ने एमसी स्टैन को दिया अर्चना को थप्पड़ मारने का सुझाव, उर्फी भड़कर बोलीं- साजिद के व्यक्तित्व से बदबू..

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In