Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Ahmedabad: इमारत की 7वीं मंजिल में लगी भीषण आग, बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से 40 लोग रेस्क्यू, 15 साल की बच्ची की मौत 

by Anu Kadyan
January 7, 2023
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात के अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जहां इमारत की 7वीं मंजिल में भीषण आग लगने से एक लड़की की मौत हो गई है। दमकल विभाग की गाड़िया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

अस्पताल में 15 साल की मासूम ने तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल की टीम ने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से 15 साल की एक बच्ची को रेस्क्यू किया। आग में बुरी तरह झुलसी हुई बच्ची को 108 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। हालांकि मृतक बच्ची के परिवार के चार अन्य सदस्य अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में कामयाब रहे।

RELATED NEWS

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

June 13, 2026
RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

June 11, 2026

बेहोशी की हालत में प्रांजल को निकाला बाहर

वहीं अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना शाहीबाग इलाके में 11 मंजिला  ऑर्चिड ग्रीन सोसाइटी में सुबह के वक्त हुई। इस दौरान संभागीय अग्निशमन अधिकारी ओम जडेजा ने बताया कि ‘‘दमकलकर्मियों ने सातवें फ्लोर पर स्थित फ्लैट की बालकनी से 15 साल की प्रांजल जीरवाला को निकाला। बच्ची को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।’’

वहीं इस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से कम से कम 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जडेजा ने कहा कि प्रथम दृष्टया से ऐसा लगता है कि बिजली के तारों के अत्यधिक गर्म हो जाने के कारण आग लगी है। क्योंकि फ्लैट के बाथरूम में गीजर चालू रह गया था।  

फ्लैट की बालकनी से मदद के लिए चिल्ला रही थी मासूम

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ‘‘सुरेश जीरवाला के फ्लैट में आग लगी है। जहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनके साथ उनकी भतीजी भी रह रही थी जो सुबह वह नहाने गई थी और उसका बेडरूम बंद था। अचानक आग लगी और बेडरूम में फैल गई।’’ वहीं अधिकारी ने बताया कि जैसे ही आग की लपटें दिखाई दी सुरेश जीरवाला, उनकी पत्नी और दो बच्चे बाहर भागे, लेकिन प्रांजल अंदर ही फंस रह गई। उन्होंने कहा कि ‘‘वह फ्लैट की बालकनी से मदद के लिए चिल्ला रही थी। बालकनी में लोहे की ग्रिल लगी थी।’’

दमखल की 15 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

अधिकारी ने कहा कि ‘‘बचावकर्मियों के एक दल ने आठवें तल से एक सीढ़ी और अन्य उपकरणों की मदद से उस फ्लैट तक पहुंचकर और ग्रिल को काटा।’’  उन्होंने बताया कि जब लड़की को फ्लैट से निकाला गया तब वह बेहोश जरूर थी लेकिन उसके शरीर में हरकत थी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन ‘‘उसे बचाया नहीं जा सका क्योंकि वह आग में बुरी तरह झुलस गई थी और सदमे में भी थी।’’ वहीं 15 दमकल गाड़ियों ने 35 से 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

Tags: 15-year-old girl diedAhmedabadbuildingfireNews1India
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

Rajya Sabha Election MP Controversyमध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी...

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Jahangir Khan Arrested In Falta Case:पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके...

Khan Sir Patna Firing Case

Patna Firing Case: खान सर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, पटना सिविल कोर्ट ने दी अंतरिम राहत, जांच जारी

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Khan Sir Patna Firing Case: प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को पटना फायरिंग मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिल...

Next Post

Aligarh: घर में तेंदुआ घुसने से इलाके में मचा हड़कंप, हाथों में लाठी डंडे लेकर बाहर निकले लोग मची भगदड़

IND vs SL 3rd T20 playing 11: तीसरे टी20 में ये होगी भारत की प्लेइंग 11,मैच जीतने वाली टीम होगी सीरीज विजेता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist