सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Global Investors Summit: भारत 2014 से रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म के रास्ते पर चल रहा है, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की ये उपलब्धियां

by Juhi Tomer
जनवरी 11, 2023
in एडिटर चॉइस, देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। भारत 2014 से रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म के रास्ते पर तेजी से चल रहा है ये बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार ने पिछले आठ सालों में अपने प्रयासों से निवेशकों के रास्ते के रोड़े हटाए हैं और रणनीतिक क्षेत्रों को निजी क्षेत्र के लिए खोला है। अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा जता रही हैं और देश निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने ये कहा

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी निवेशकों और उद्यमियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और एक विकसित भारत के निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आस्था और अध्यात्म से लेकर पर्यटन तक, कृषि से लेकर शिक्षा और कौशल विकास तक मध्यप्रदेश एक अद्भुत गंतव्य है।” उन्होंने मध्य प्रदेश की विकसित भारत की कल्पना भूमिका को सराहा।

RELATED NEWS

Kamar Mohsin Shaikh rakhi tradition with PM Modi

खून का नहीं भावनाओं का रिश्ता ,कौन है वह मुस्लिम बहन जो पीएम मोदी को 30 साल से बांध रही है राखी

अगस्त 7, 2025
PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

जून 6, 2025

भारत अगले 4-5 साल में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा

वैश्विक संगठन आज जिस तरह से भारत पर भरोसा कर रहा है उसका उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आईएमएफ भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक उज्ज्वल स्थान के रूप में देखता है। विश्व बैंक का कहना है कि भारत कई अन्य देशों की तुलना में वैश्विक विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए बेहतर स्थिति में है। उन्होंने ओईसीडी के हवाले से कहा कि भारत इस साल जी-20 समूह में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। पीएम मोदी ने कहा कि मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक, भारत अगले 4-5 साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। मैकिन्से के सीईओ ने कहा है कि यह केवल भारत का दशक नहीं है, बल्कि भारत की सदी है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्मर और परफॉर्म के रास्ते पर चल रहा है और आत्मनिर्भर भारत इसे गति प्रदान कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है जहां 2014 से भारत द्वारा ‘सुधार, परिवर्तन और प्रदर्शन’ का मार्ग अपनाया गया है। मोदी ने कहा, “एक सदी के संकट के बाद, हमने सुधारों का रास्ता अपनाया।”

राजमार्गों के निर्माण की गति हुई दोगुनी

देश में निवेश की संभावनाओं को जन्म देने वाले आधुनिक और बहुआयामी बुनियादी ढांचे के विकास पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में परिचालन हवाई अड्डों की संख्या के साथ-साथ पिछले 8 वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की गति दोगुनी हो गई है। भारत की बंदरगाहों को संभालने की क्षमता और पोर्ट टर्नअराउंड में अभूतपूर्व सुधार आया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत हर भारतीय की आकांक्षा नहीं बल्कि संकल्प है।डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे, लॉजिस्टिक पार्क, ये न्यू इंडिया की पहचान बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक स्थिर सरकार, एक निर्णायक सरकार और सही नीयत से चलने वाली सरकार ‘विकास’ को अभूतपूर्व गति देती है। देश के लिए हर जरूरी फैसले लेती है। बीते आठ वर्षों में हमने रिफॉर्म की गति और स्केल को लगातार बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री ने देश में चल रहे रिफॉर्म कार्यक्रमों की जानकारी दी

इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश में चल रहे रिफॉर्म कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत ढांचा गत परियोजनाओं में बड़ा निवेश कर रहा है। भारत में गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाई जा रही है और 5जी नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। प्रोत्साहन आधारिक की उत्पादन योजना पीएलआई के माध्यम से देश में निर्माण गतिविधियों में तेजी आई है। भारत में हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बड़ी संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने अपील करते हुए कहा, “मैं मप्र आने वाले निवेशकों से पीएलआई योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह करता हूं।”

Tags: atmanirbhar bharat abhiyanglobal investors summitglobal investors summit 2023global investors summit in madhya pradeshglobal investors summit updatesNational Newspm modi at global investors summitpm modi latest newsPrime Minister Narendra Modi
Share198Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

Kamar Mohsin Shaikh rakhi tradition with PM Modi

खून का नहीं भावनाओं का रिश्ता ,कौन है वह मुस्लिम बहन जो पीएम मोदी को 30 साल से बांध रही है राखी

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2025

A Special Rakhi for the PM:  रक्षाबंधन जैसे ही पास आता है, गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाली कमर मोहसिन...

PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

by Vinod
जून 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  एक महीने पहले 6 मई की रात पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी। पाकिस्तान कभी ऑपरेशन सिंदूर...

पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लिए रवाना की वंदे भारत ट्रेन, 130 साल बाद मिली सौगात तो मुस्कराया ‘महाराजा’ का ‘स्वर्ग’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लिए रवाना की वंदे भारत ट्रेन, 130 साल बाद मिली सौगात तो मुस्कराया ‘महाराजा’ का ‘स्वर्ग’

by Vinod
जून 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल...

धरती के ‘स्वर्ग’ को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया अद्भुत गिफ्ट, जानें दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज की क्या है खासियत

धरती के ‘स्वर्ग’ को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया अद्भुत गिफ्ट, जानें दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज की क्या है खासियत

by Vinod
जून 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। PM Narendra Modi Inaugurates World’s Highest Railway Bridge प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धरती के...

PM Modi: कानपुर में ‘हौंका’ तो भोपाल से पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ‘बदमाश कंपनी’ को ‘ठोका’

PM Modi: कानपुर में ‘हौंका’ तो भोपाल से पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ‘बदमाश कंपनी’ को ‘ठोका’

by Vinod
मई 31, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। पाकिस्तान...

Next Post

Pathaan Controversy: बेशरम रंग पर फूटा केजीएफ एक्टर का गुस्सा, बोले- न्यूडिटी कंटेंट…

Bollywood: इन सितारों ने की थी शाही अंदाज में शादीं, अब लिस्ट में जुड़ सकता हैं सिद्धार्थ-कियारा का नाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist