रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Varanasi: काशी में नये युग की हुई शुरुआत, CM Yogi ने कहा आज का दिन है ऐतिहासिक

by Juhi Tomer
जनवरी 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, वाराणसी, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। आज का दिन हम सब के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बीते आठ साल में बदलते भारत को पूरी दुनिया ने देखा है। काशी के लिए तो आज से संभावनाओं की एक नई यात्रा शुरू हुई है। यह उद्गार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हैं। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को रविदासघाट पर दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा के शुभांरभ और टेंट सिटी के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन नगरी काशी दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विख्यात है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में काशी अपनी विरासत को संरक्षित रखते हुए आज वैश्विक मानचित्र पर उभरी है। आज का दिन काशी के साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम के लिए भी बहुत ऐतिहासिक है। यूपी को हमेशा इस बात की तड़प रहती थी कि लैंड लॉक स्टेट होने के कारण हमारे कृषि और एमएसएमई के उत्पादों को अन्तरराष्ट्रीय बाजारों में भेजना महंगा पड़ता था। व्यापारी सदैव इसे लेकर परेशान रहते थे। विगत तीन वर्ष के अंदर पूर्वी बंदरगाह से काशी को जोड़ने का जो कार्य हुआ है, उसके लिए उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभारी है।

काशी में पर्यटन के नये युग की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने एमवी गंगा विलास क्रूज के शुभारंभ को काशी में पर्यटन के नये युग की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ धाम बनने के साथ ही काशी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ी है। इसके साथ ही संभावनाओं के नये द्वार भी खुले हैं। गंगा विलास रिवर क्रूज की आगे की दो वर्ष की एडवांस बुकिंग इसका जीता जागता प्रमाण है। काशी आज नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। इससे एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अभियान को भी बल मिल रहा है।

RELATED NEWS

Sawan Third Monday: सावन के तीसरे सोमवार को हरिद्वार में दिखेगा आस्था का अद्भुत नजारा, उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sawan Third Monday: सावन के तीसरे सोमवार को हरिद्वार में दिखेगा आस्था का अद्भुत नजारा, उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

अगस्त 16, 2026
Indian Railway Rules: प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी लग सकता है जुर्माना? जानें क्यों है ये सख़्त नियम

Indian Railway Rules: प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी लग सकता है जुर्माना? जानें क्यों है ये सख़्त नियम

अगस्त 16, 2026

नाविक एक ही सीजन में पूरे साल की कमाई कर ले रहा है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज का कार्यक्रम नमामि गंगा की सफलता की नई ऊंचाई को प्रदर्शित करता है। आठ साल पहले मां गंगा का जल आचमन तो दूर स्नान के लिए लोगों में आशंकाएं उत्पन्न करता था। आज नमामि गंगा अभियान सफलता की ऊंचाई छूते हुए आगे बढ़ा है। 2019 में प्रयागराज कुंभ की सफलता इसी नमामि गंगा की सफलता की कहानी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। गंगा के साथ अपनी आजीविका को जोड़ने वाले काशी के 1600 से ज्यादा नाविकों के जीवन में परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नाविक की नावों को सीएनजी से जोड़ने का कार्य किया। आज यहां का हर नाविक एक ही सीजन में पूरे साल की कमाई कर ले रहा है। यह नमामि गंगा परियोजना की सफलता तो ही है। साथ ही नाविकों के स्वावलंबन को भी दर्शाता है।

समारोह में ये सम्मानित हस्तियां रहीं शामिल

भारत सरकार के पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल शामिल हुए। इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद्नायक, हल्दिया से शांतनु ठाकुर ऑनलाइन जुड़े। स्वागत भाषण केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिया। इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने भी ऑनलाइन संबोधित किया।

Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Sawan Third Monday: सावन के तीसरे सोमवार को हरिद्वार में दिखेगा आस्था का अद्भुत नजारा, उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sawan Third Monday: सावन के तीसरे सोमवार को हरिद्वार में दिखेगा आस्था का अद्भुत नजारा, उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Sawan Third Monday: कांवड़ यात्रा के समापन के बाद भी धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और भक्ति का माहौल लगातार बना...

Indian Railway Rules: प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी लग सकता है जुर्माना? जानें क्यों है ये सख़्त नियम

Indian Railway Rules: प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी लग सकता है जुर्माना? जानें क्यों है ये सख़्त नियम

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Indian Railway Rules: किसी परिचित को ट्रेन में बैठाने स्टेशन पहुंचे एक व्यक्ति ने वैध प्लेटफॉर्म टिकट खरीदा था। जांच...

Vehicle Rules 2026: ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर चालान तक बदले कई नियम, क्या वाहन चालकों पर पड़ेगा सीधा असर

Vehicle Rules 2026: ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर चालान तक बदले कई नियम, क्या वाहन चालकों पर पड़ेगा सीधा असर

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Vehicle Rules 2026: संशोधित व्यवस्था के अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता समाप्त होने के बाद भी 30 दिनों तक उसे...

Sohail Khan Weight Loss: अचानक वज़न घटने पर बोले सोहेल खान, बताया क्यों बदला है लुक

Sohail Khan Weight Loss: अचानक वज़न घटने पर बोले सोहेल खान, बताया क्यों बदला है लुक

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Sohail Khan Weight Loss: सलमान खान के छोटे भाई और अभिनेता सोहेल खान इन दिनों अपने बदले हुए लुक और...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Next Post

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव के बारे में ये क्या बोल गई Urfi Javed ? LGBT को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये काम, जानिए स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करना क्यों है जरूरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist