Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

साइको किलर की कहानी… 4 बुजुर्ग महिलाओं से पहले रेप किया, फिर कर दी हत्या, समान था मर्डर का पैटर्न

by Anu Kadyan
January 26, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

50 दिनों में चार बुजुर्ग महिलाओं के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात और हत्या के मामले में अयोध्या में पुलिस ने 24 वर्षीय साइको किलर को गिरफ्तार किया है। ये सभी घटनाएं अयोध्या और बाराबंकी जिलों की हैं। पुलिस का कहना है कि सिरफिरे युवक ने बिना किसी कारण के अनजान महिलाओं की हत्या की है। अयोध्या के एडिशनल एसपी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपी अमरेंद्र रावत ने बाराबंकी में तीन और अयोध्या में एक महिला की हत्या की है। आरोपी ने चारों हत्याओं को एक ही तरीके से अंजाम दिया। पहले उसने बुजुर्ग महिलाओं के साथ रेप किया और फिर उन्हें मार डाला। फिलहाल आरोपी को अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।

मोबाइल में मिली पोर्न क्लिप्स

आरोपी अमरेंद्र रावत बाराबंकी के सरवा गांव का रहने वाला है। उसके पास से बरामद मोबाइल में पोर्न क्लिप्स मिली है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके पिता ने 3 शादियां की है। करीब 5 साल पहले उसकी भी शादी हो चुकी है लेकिन गौना नहीं हुआ। आरोपी पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

RELATED NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026
Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

June 22, 2026

समान था मर्डर का पैटर्न

बता दें कि 5 दिसंबर 2022 को मवई के खुशीटी गांव की 60 वर्षीय महिला सुबह घर से निकली लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को जांच के दौरान अगले दिन उसका नग्न शरीर मिला। बुजुर्ग महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि रेप के बाद गला घोंटकर हत्या की गई थी।

फिर 17 दिसंबर को रामसनेही घाट स्थित इब्राहिमाबाद गांव के एक खेत से 62 वर्षीय महिला की लाश भी इसी तरह की हलात में बरामद हुई। बाराबंकी के रामसनेही घाट थाने से 3 किमी दूर ठठरहा गांव है, जहां से 29 दिसंबर को 55 साल की एक महिला लापता हो गई थी। अगले दिन खेत में उसका शव मिला। उसकी हत्या पैटर्न भी समान था। इस वजह से पुलिस आश्वस्त थी कि हत्याएं एक व्यक्ति द्वारा की गई हैं। एक साइको किलर जो बुजुर्ग और मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं को टारगेट बना रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें बनाई गई।

पूछताछ के दौरान हुआ ये खुलासा

अयोध्या में रुदौली सर्कल के डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि हमें मवई थाना क्षेत्र के उन्हौना गांव से सूचना दी गई थी कि मंगलवार को एक युवक ने एक महिला पर हमला किया। उसके साथ रेप करने और उसका गला घोंटने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसने बाराबंकी और अयोध्या में अन्य महिलाओं के साथ बलात्कार किया और उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि उसने अधेड़ और बुजुर्ग महिलाओं को सुनसान जगहों पर अकेला पाकर वारदात को अंजाम देता था।

Tags: 4 elderly womenmurdermurder pattern was similarNews1Indiapsycho killerrape
Share198Tweet124Share50

Anu Kadyan

Related Posts

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

Next Post

Raveena Tandon गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्मश्री से सम्मानित, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

Ghaziabad: दो बच्चों के बाप सलमान ने हिंदू नाबालिग लड़की का किया अपहरण, करना चाहता था जबरदस्ती तिसरा निकाह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist